सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की 8 विकेट से जीत तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की 8 विकेट से जीत तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी यह प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली।

Delhi Capitals vs sunrisers hyderabad (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals vs sunrisers hyderabad (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के सीजन में 33वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की तरफ अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह हार एक तरह से उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर करती हुई दिख रही है।

नॉर्खिया और रबाडा ने दिखाया कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय पहले ही ओवर में उस समय गलत साबित हुए जब मैच की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और विलियमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी हुए जिसके बाद साहा भी 18 रन बनाकर रबाडा का शिकार हो गए।

यहां से विलियमसन और मनीष पांडे ने मिलकर स्कोर को जरूर 60 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। जिससे 90 के स्कोर तक हैदराबाद के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि अंत में अब्दुल समद ने 28 जबकि राशिद खान के 22 रनों की बदौलत टीम 20 ओवरों के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाने में कामयाब रही। दिल्ली की तरफ से इस मैच में रबाडा ने जहां 3 तो वहीं नॉर्खिया ने 2 विकेट अपने नाम किए।

धवन और अय्यर की पारी ने दिलाई आसान जीत

135 रनों का लक्ष्य वैसे तो टी-20 क्रिकेट के लिहाज से अधिक मुश्किल नहीं है, लेकिन हैदराबाद के पास भी शानदार गेंदबाज मौजूद होने की वजह से दिल्ली के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं होने वाला था। ऐसे में उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन ने जिम्मेदारी संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाए जिसमें उन्होंने 37 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरे हाफ में फिट होकर वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने भी 41 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने के साथ अंकतालिका में एकबार फिर से पहले स्थान पर पहुंचा दिया।

यहां पर देखिए दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/KingShaw_100/status/1440706650160042003

https://twitter.com/ADDY79054340/status/1440728610701123603

https://twitter.com/smart__leaks/status/1440729277582905347

https://twitter.com/RajeshSN1999/status/1440695566204211207

https://twitter.com/AbdullahNeaz/status/1440709475980115983

https://twitter.com/_prince_Rajput/status/1440703250479521793

close whatsapp