देख रहे हो बिनोद! ये फिर शतक मार कर प्लेयर ऑफ द मैच बन गया- सूर्या की पारी पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सूर्यकुमार ने मात्र 51 गेंदों पर 111* रनों की तूफानी पारी खेली।
अद्यतन - नवम्बर 20, 2022 3:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 20 नवंबर को बे ओवल स्टेडियम, माउंट माउंगनुई में खेला जा रहा है।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए बहुत ही गलत साबित हुआ। क्योंकि टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को नेस्तनाबूद कर दिया।
सूर्यकुमार यादव का तूफानी शतक
बता दें सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान कोई भी न्यूजीलैंड का गेंदबाज सूर्या को आउट नहीं कर पाया। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 11 चौके लगाने के अलावा 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए और पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.65 का रहा।
सूर्यकुमार यादव के अलावा मैच में ईशान किशन ने 36 तो श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः 13-13 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने हैट्रिक भी ली है। साउदी ने पारी की आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार तीन गेंदों में आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
तो दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव के इस धाकड़ प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। और न्यूजीलैंड के सामने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। बता दें कि सूर्यकुमार यादव के इस तेज तर्रार शतक के बाद ट्विटर पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं
सूर्यकुमार यादव की पारी को देख फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
Dekh rha hai binod.. ye fir shatak maar ke player of the match ban gya
— Cricket Updates (@Cricket23002283) November 20, 2022
Another T20 hundred for Superstar kumar Yadav, Well played @surya_14kumar keep shining. #NZvsIND pic.twitter.com/RzWQbGHe5U
— Amit Mishra (@MishiAmit) November 20, 2022
Surya ☀️ can bat on any planet… 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 20, 2022
Congratulations for 111 (51) love to watch @surya_14kumar pic.twitter.com/wJm04kqlsp
— Mohammad Shami (@MdShami11) November 20, 2022
Legend 👏 https://t.co/JQNfIUIsnA
— Harpreet Brar (@thisisbrar) November 20, 2022
100 and a hattrick! Crazy stuff #NZvIND
— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) November 20, 2022
🌞🌞🌞🌞🏏
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 20, 2022
Easily the best T20 batsman in the world SKY #INDVNZ
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) November 20, 2022
.@surya_14kumar these days 😄🙌🏽 phenomenal inns 👏🏽👏🏽 #NZvIND pic.twitter.com/4w2xzG4mCB
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 20, 2022
Wow .. @surya_14kumar !!! Not many better in the World at the moment … #NZvsIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 20, 2022
Suryakumar Yadav is box office….incredible batting!#NZvsIND
— Mickey Arthur (@Mickeyarthurcr1) November 20, 2022
Inside-out over covers. The swiftness of footwork. Execution. What an exceptional innings by SKY…once again. #NZvInd
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 20, 2022