न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को पहले टी-20 मुकाबले में 31 रनों से मात देते हुए सीरीज में ली 1-0 की बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को पहले टी-20 मुकाबले में 31 रनों से मात देते हुए सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ग्लेन फिलिप्स को शानदार मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Glenn Phillips and Lorcan Tucker. (Photo By Ramsey Cardy/Sportsfile via Getty Images)
Glenn Phillips and Lorcan Tucker. (Photo By Ramsey Cardy/Sportsfile via Getty Images)

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला 18 जुलाई को बेलफास्ट में खेला गया और इस मैच को कीवी टीम ने 31 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 69 रनों की अहम पारी भी खेली। वहीं मेजबान आयरलैंड टीम 18.2 ओवरों में 142 रन बनाकर सिमट गई।

ग्लेन फिलिप्स ने खेली अहम पारी और टीम को पहुंचाया बेहतर स्कोर तक

सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में आयरलैंड टीम के कप्तान ग्लेन फिलिप्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद कीवी टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे मार्टिन गुप्टिल और फिन एलन अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। कीवी टीम ने अपना पहला विकेट 25 के स्कोर पर एलन के रूप में गंवा दिया वहीं इसके बाद गुप्टिल भी पवेलियन लौट गए। जबकि क्लावेर भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए जिससे पहले 6 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम जहां सिर्फ 42 रन बना सकी वहीं उसने अपने 3 अहम विकेट भी गंवा दिए।

यहां से ग्लेन फिलिप्स ने पारी को एक छोर से संभालते हुए रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया। जिससे कीवी टीम का लगातार बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती रही। फिलिप्स को इस दौरान नीशम और ब्रेसवेल का भी साथ मिला जिसमें दोनों ने 29 और 21 रनों की पारियां खेली। वहीं ब्रेसवेल ने 52 गेंदों में 69 रन की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 8 विकेट के 173 रन तक पहुंचा दिया। आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी में जोसुआ लिटिल ने 4 जबकि मार्क आदिर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

लॉकी फर्ग्युसन की शानदार गेंदबाजी और कीवी टीम ने दर्ज की जीत

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड टीम की भी शुरुआत कुछ अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 21 के स्कोर के पर कप्तान एंड्रयू बालबरीन के रूप में गंवा दिया। वहीं इसके बाद 32 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के साथ आयरलैंड की टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में अपने 41 रन बनाने के साथ अपने 4 अहम विकेट भी गंवा दिए थे। यहां से टीम के लिए मैच में वापसी करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं दिख रहा था।

लेकिन कर्टिस कैंफर ने एक छोर से पारी को संभालने की कोशिश जरूर की पर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने की वजह से वह स्कोर को गति देने में नाकाम साबित हुए। जिससे आयरलैंड की टीम 18.2 ओवर में 142 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड टीम की तरफ से लॉकी फर्ग्युसन ने 4 जबकि जिम्मी नीशम और मिचल सेंटनर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यहां पर देखिए कीवी टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने व्यक्त की क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp