महिला दिग्गज लेस्ली मर्डोक को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) का अध्यक्ष चुना गया
लेस्ली मर्डोक ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख के रूप में डेबी हॉकले की जगह ली है।
अद्यतन - नवम्बर 9, 2022 4:29 अपराह्न

न्यूजीलैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर और डबल अंतरराष्ट्रीय स्टार लेस्ली मर्डोक को बोर्ड की 128वीं वार्षिक आम बैठक में न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) का अध्यक्ष चुना गया है। लेस्ली मर्डोक आउटगोइंग अध्यक्ष डेबी हॉकले के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख के रूप में कार्य करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं।
आपको बता दें, न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने से पहले वह पिछले एक साल से NZC के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थी। लेस्ली मर्डोक ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए अपने करियर के दौरान 6 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले और खेल के इन दोनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की, और साथ ही साल 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हॉकी में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया।
लेस्ली मर्डोक को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया
वह एक प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर और कमेंटेटर, NZC की आजीवन सदस्य, और हुड कमेटी की सदस्य जिसने 1995 में पुराने न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल का आधुनिकीकरण किया था, के साथ-साथ न्यूजीलैंड कम्युनिटी ट्रस्ट की ट्रस्टी भी हैं।
Former @WHITE_FERNS and @BlackSticks rep and prominent sports broadcaster Lesley Murdoch has been elected President of New Zealand Cricket. AGM News | https://t.co/XZfXoOhRfv #CricketNation pic.twitter.com/yC98G8zUq7
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 9, 2022
लेस्ली मर्डोक की नियुक्ति के अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एजीएम में नए निदेशक सारा बीमन का चुनाव, निदेशक केविन मलॉय का फिर से चुनाव और बोर्ड के सदस्य जैकी लॉयड को विदाई दी गई। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के अधिकारीयों की टीम इस प्रकार है: मार्टिन स्नेडेन (चेयरमैन), लेस्ली मर्डोक (प्रेसिडेंट), और अन्य सदस्य सारा बीमन, बिल बिर्नी, अन्ना कैंपबेल, केविन मलॉय, डायना पुकेतापु, रेबेका रोल्स और रोजर ट्वोस है।
इसके अलावा, इस वार्षिक बैठक में न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने 2021-22 वर्ष के लिए $3.6m के बजटीय नुकसान के खिलाफ $792,000 के अधिशेष की घोषणा की, जो मुख्य रूप से कोविड महामारी के कारण चल रही अनिश्चितता की अवधि के दौरान उनके व्यावसायिक लचीलेपन का प्रदर्शन करता है। आपको बता दें, एजीएम में पांच नए आजीवन सदस्य चुने गए और ये सदस्य ज्योफ अलॉट, कैथरीन कैंपबेल, लिज डॉसन, ब्रूस एडगर और स्टुअर्ट हील हैं।