इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करने के साथ सीरीज में ली 2-0 अजेय बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करने के साथ सीरीज में ली 2-0 अजेय बढ़त

रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में 46 रनों की नाबाद अहम पारी खेली।

India. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)
India. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला गया। जिसमें एक बार फिर से भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने इस मुकाबले को 49 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 170 रन बना दिए, जिसमें जडेजा के बल्ले से शानदार नाबाद 46 रनों की पारी देखने को मिली थी।

अच्छी शुरुआत के गिरे विकेट लेकिन जडेजा ने संभाली पारी और पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक

इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के साथ इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर उतरे। दोनों ने मिलकर टीम को एक तेज शुरुआत देने का काम किया। जिसमें पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा 31 रनों की तेज पारी खेलने के साथ पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाने में कामयाब रही।

लेकिन 7वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा जो सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसी ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत भी 26 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच में एक छोटी सी साझेदारी देखने को मिली। लेकिन 89 के स्कोर पर एक बार फिर से भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के रूप में 2 बड़े विकेट गंवा दिए।

जिसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया। जिसकी बदौलत भारतीय टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। जडेजा ने 29 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में रिचर्ड ग्लीसन ने 3 जबकि क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट अपने नाम किए।

पहली गेंद से गिरा विकेट नहीं संभल सकी इंग्लैंड की टीम और मिली करारी हार

171 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला विकेट पहली ही गेंद पर जेसन रॉय के रूप में गंवा दिया जो भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके बाद टीम ने अपना दूसरा विकेट कप्तान जॉस बटलर के रूप में गंवा दिया वह भी भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट गंवा बैठे। जिससे 11 रन पर दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि लियम लिविंगस्टोन ने मैदान पर उतरने के बाद कुछ रन तेजी के साथ बनाने का इरादा दिखाया लेकिन वह भी 15 रनों की छोटी पारी खेलकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। जिससे पहले 6 ओवरों में इंग्लैंड की टीम जहां सिर्फ 36 रन ही बना सकी वहीं 3 विकेट भी गंवा दिए।

यहां से टीम के लिए मैच में वापसी करना आसान काम नहीं था और वह लगातार अंतराल में अपना विकेट गंवाती चली गई। जिसमें 55 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद मेजबान टीम ने 95 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद पूरी टीम सिर्फ 121 के स्कोर पर 17वें ओवर में सिमट गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 3 जबकि बुमराह और चहल ने 2-2 वहीं हार्दिक और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यहां पर देखिए भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/CricketFreakD/status/1545809968393121792?s=20&t=m6ShhuTr9jBiGPPRb_Y83w

close whatsapp