जॉर्जिया वेयरहम के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में मात दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जॉर्जिया वेयरहम के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में मात दी

इस जीत के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है।

Georgia Warehem (Pic Source-X)
Georgia Warehem (Pic Source-X)

आज यानी 2 अप्रैल को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को 58 रनों से हराया। इस जीत के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली है।

दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने बांग्लादेश महिला टीम की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

जॉर्जिया वेयरहम के अलावा ग्रेस हैरिस ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि एलिसा पेरी ने 29 रन बनाए। Tahila Mcgrath ने 19 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश महिला टीम की ओर से Fariha Trishna ने चार ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि फहिमा खातून और नाहिदा अख्तर ने 2-2 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की

बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 162 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई। मेजबान की ओर से Dilara Akter ने 27 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। Shorna Akter ने 21 रन बनाए जबकि फहीमा खातून ने 15 रनों का योगदान दिया। Rabeya Khan ने 14* रन बनाए।

जॉर्जिया वेयरहम ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जॉर्जिया वेयरहम ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट झटका। मेगन शट ने तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके जबकि एश गार्डनर और Sophie Molineux ने 3-3 विकेट हासिल किए। बता दें, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने बांग्लादेश को पहले टी20 मैच में 10 विकेट से हराया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबले 4 अप्रैल को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

https://twitter.com/cricket130996/status/1775061919055085784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1775061919055085784%7Ctwgr%5E7b7ccc1e09d993b6bb03fa2e2782d600f7cd50c4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-georgia-wareham-stars-as-australia-women-thrash-bangladesh-to-gain-an-unassailable-lead-in-t20i-series%2F

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?