गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शानदार तरीके से मात देते हुए IPL 2022 सीजन में दर्ज की अपनी चौथी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शानदार तरीके से मात देते हुए IPL 2022 सीजन में दर्ज की अपनी चौथी जीत

हार्दिक पांड्या के बल्ले से 52 गेंदों में नाबाद 87 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।

Gujarat Titans. (Photo Source: IPL/BCCI)
Gujarat Titans. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 37 रनों से जीत दर्ज करते हुए इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल की। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए जिसमें GT के कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 52 गेंदों में 87 रनों की शानदार नाबाद पारी देखने को मिली।

हार्दिक पांड्या ने खेली कप्तानी पारी और टीम को पहुंचाया बड़े स्कोर पर

राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनिंग करने उतरे मैथ्यू वेड और शुभमन गिल को टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें वेड 12 और गिल सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने वहीं विजय शंकर भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद GT के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की पारी को संभालने का जिम्मा उठाया।

जिसमें हार्दिक ने अभिनव मनोहर के साथ शानदार साझेदारी करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने का काम किया। जिसमें मनोहर के बल्ले से 28 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। वहीं अंतिम के ओवरों में हार्दिक को डेविड मिलर का साथ मिला जिन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके दम पर गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाने में सफल हो सकी।

शुरू से विकेट गंवाने की वजह से दूर हुई राजस्थान रॉयल्स से जीत

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम को 28 के स्कोर पर पहला झटका देवदत्त पडिकल के रूम में लगा जो बिना खाता खोले ही यश दयाल की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को भेजा गया वहीं दूसरी तरफ जोस बटलर अपने अंदाज में तेजी के साथ रन बनाना जारी रखे हुए थे। लेकिन अश्विन कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बटलर भी 24 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली और लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जिससे शुरुआती 6 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 65 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। यहां से टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन कप्तान संजू सैमसन भी सिर्फ 11 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं रीस वैन डर डुसेन भी सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने हालांकि शिमरॉन हेटमायर ने जरूर 17 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली लेकिन वह नाकाफी साबित हुई।

राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 155 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस की तरफ से यश दयाल और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3 विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी के खाते में 1-1 विकेट आया।

यहां पर देखिए गुजरात टाइटंस की जीत पर सोशल मीडिया में सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Prince7bx/status/1514664518869463041?s=20&t=Ur2eBq6kGkdXU0uALsWkqQ

close whatsapp