WI v IND: WTC में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बारिश की वजह से ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI v IND: WTC में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, बारिश की वजह से ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट मैच

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज को 1-0 से किया अपने नाम।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। इस टेस्ट मैच में चार दिन दिनों का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया काफी आगे थी और ऐसा लग रहा था भारत आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लेगा। लेकिन टेस्ट मैच के आखिरी दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंत में यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

इससे पहले भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में 27 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के सामने 365 रनों का लक्ष्य रखा था। रविवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन टीम को जीत के लिए 289 रन की जररूत थी। वहीं, भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए थे। हालांकि, कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में भारत को 1-0 से ही संतुष्ट होना पड़ा और वेस्टइंडीज भी क्लीन स्वीप होने से बच गया।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य रखा।

बारिश ने बिगाड़ा पांचवें दिन का खेल

पांचवें दिन (सोमवार) बारिश ने आंखे मिचोली का खेल दिखाया। रविवार को भी बारिश हुई थी और खेल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से पांचवें दिन आधे घंटे पहले मैच को शेड्यूल किया गया। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तब से ही काफी बारिश हो रही थी।

हालांकि कुछ देर बाद बारिश रुक चुकी थी और कवर्स हटा लिए गए थे। मैच जैसे ही शुरू होने वाले था, बारिश ने फिर दस्तक दी और पिच को कवर्स से ढक दिया गया। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि कवर्स हटाए गए और तुरंत बारिश शुरू हो गई। ऐसे में देर रात तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने पांचवें दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/vipintiwari952/status/1683557506864513029?s=20

close whatsapp