देखिये ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में मिली आसान जीत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खोया फैंस का विश्वास
भारतीय महिला टीम का हालिया प्रदर्शन आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 से पहले चिंतनीय हैं।
अद्यतन - Feb 22, 2022 4:41 pm

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड में हालिया प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया हैं। आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 से पहले ही भारतीय महिला टीम एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने न्यूजीलैंड पहुंची।
भारत की न्यूजीलैंड दौरे पर शुरुआत अच्छी नहीं रही, टीम पहला एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हार गई, जिसके बाद हार का सिलसिला शुरू हो गया। भारतीय टीम जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में अब तक एक मैच भी नहीं जीत पाई हैं। 22 फरवरी को भारतीय महिला टीम को एक और निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा, जिससे आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए टीम की चिंताए बढ़ गई हैं।
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खोया फैंस का भरोसा
भारतीय टीम को क्वीन्सटाउन में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं मेजबान टीम ने जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आगामी महिला वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत का ऐसा प्रदर्शन काफी चिंतनीय हैं।
बता दें, बारिश के चलते यह मैच 20-20 ओवरों का खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान सोफी डिवाइन (32), सूजी बेट्स (41) और अमेलिया केर (68*) की बदौलत पांच विकेट खोकर 191 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम 128 रनों पर ही सिमट गई और यह वनडे मैच 63 रनों से हार गई।
भारतीय महिला टीम ने 19 के स्कोर तक अपने शीर्षक्रम के चार विकेट खो दिए थे, वहीं मध्य्रकम में कप्तान मिताली राज (30) और रिचा घोष (52) ने संघर्ष करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गई, लेकिन मेहमान टीम को शर्मनाक हार से नहीं बचा पाई। स्मृति मंधना ने इस मैच में केवल 13 रन बनाए, जबकि भारतीय खेमे का कोई भी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 गेंदे तक नहीं झेल पाया।
भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से फैंस काफी नाराज हैं, और उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया ट्विटर पर जाहिर की हैं। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 24 फरवरी को खेला जाएगा।
देखिये यहां फैंस की प्रतिक्रिया –
Indian Women's team hammered & humbled by distinctively more skilled NZies. To say they had a chance if a few crunch moments had gone their way would be disrespectful to the quality of cricket played by the opposition. India proper underdogs in #CWC22 unlikely to make semis.
— Adam Rego (@mindfulprostate) February 22, 2022
what women's cricket in India needs is a complete revolution, new coaching team, better support staff, more matches, a better domestic structure, sacking players who are just not cutting it anymore, a new captain and a shit ton of backing from the board
— r 🇵🇸 (@rushdalchawal) February 22, 2022
People say in india women's cricket isn't rising or attracting viewership. Man how will they if our girls play like this shit over the years . Not a single overseas series win . Forget abt what they are doing today !!
— Shibbs 💫 ( KKR KA PARIVAR) (@iamshibbss) February 22, 2022
@BCCI has to take the full blame for poor performance of the India Women's cricket team.
For long, the solution has been right in front of them. Surprising that richest board in the world can't come up with a plan for a Ladies IPL, even if that means financial losses initially.
— Ranajoy Sen (@ranajoy_sen) February 22, 2022
Women's WC win will make real difference for our fans in India: Mithali Raj#MithaliRaj #Cricket pic.twitter.com/dhTj60KaS8
— Nikhil Chauhan (@HellOamNikhil) February 22, 2022
India more than capable of winning Women's World Cup: Mithali Raj#India #MithaliRaj #Cricket #WomensWorldCup #CricketWorldCup #YesPunjabhttps://t.co/v2hZigUoTH
— YesPunjab.com (@yespunjab) February 22, 2022
https://twitter.com/newindialife/status/1496027517395914756?
Batter Richa Ghosh on Tuesday recorded the fastest fifty by an Indian batter in women's ODI cricket. But Team India Lost Match Against New Zealand. https://t.co/XjxlIJCEAX
— Siddharth Latkar (@siddharthSakal) February 22, 2022
What an innings by Richa Ghosh. Pure masterclass under Pressure India were 19/4 when she came out. Scored 52 of just 29 balls with 4 fours & 4 Sixes. Scoring Fastest ever ODI fifty for India in Women's Cricket. Future of Indian women team. #NZWvINDW pic.twitter.com/rHu5M8awEZ
— Shubham 🇮🇳 (@Kings_357) February 22, 2022