मशहूर सिंगर KK के निधन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जताया शोक - क्रिकट्रैकर हिंदी

मशहूर सिंगर KK के निधन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जताया शोक

कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ केके का निधन।

Singer KK. (Photo Source: Twitter)
Singer KK. (Photo Source: Twitter)

प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, उनका 31 मई (मंगलवार) की रात कोलकाता के एक कॉलेज में लाइव कॉन्सर्ट के बाद कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्ष की उम्र में केके के निधन से पूरे हिंदुस्तान में शोक की लहर है। इस बीच क्रिकेट बिरादरी ने भी दिग्गज गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वसीम जाफर और सुनील जोशी सहित कई प्रमुख क्रिकेटरों ने उनके निधन के बाद ट्विटर पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 53 वर्षीय केके बॉलीवुड जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे और उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली सहित कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए।

उनके निधन को लेकर अनिल कुंबले ने लिखा कि, ‘केके के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।’ वहीं टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि, ‘कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान बीमार पड़ने के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। जीवन कितना अनिश्चित है इसका एक और अनुस्मारक। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।’

वहीं पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘एक अद्भुत गायक केके के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह अपने संगीत के माध्यम से जीवित रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति’

वहीं पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने लिखा कि, ‘प्लेबैक सिंगर केके की आकस्मिक निधन की खबर को सुनकर स्तब्ध हूं। उनके भावपूर्ण और मधुर गीत की मदद से लाखों लोग एक दूसरे की दिलों से आसानी से जुड़ सकते थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।’

कुछ इस तरह से भारतीय क्रिकेटरों ने केके के परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

close whatsapp