राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में दी 23 रनों से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने व्यक्त की कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में दी 23 रनों से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने व्यक्त की कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में 170 रन ही बनाने में कामयाब रही।

Jos Buttler. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jos Buttler. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का 9वीं लीग मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया। जिसमें जॉस बटलर के तूफान के आगे मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बटलर के बल्ले से जहां 100 रनों की पारी देखने को मिली वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 23 रनों से मात देते हुए सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

बटलर की शतकीय पारी और हेटमायर की अंतिम ओवरों में हिटिंग से राजस्थान ने बनाया बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे जॉस बटलर और यशस्वी जायसवाल टीम को बेहतर शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें राजस्थान की टीम ने 13 के स्कोर पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पद्दीकल भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

लेकिन जॉस बटलर एक छोर से लगातार तेजी के साथ रन बनाना जारी रखे हुए थे, जिसमें उन्हें पहले कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला जिन्होंने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शिमरोन हेटमायर ने अपने अंदाज में रन बनाना शुरू किया। जिससे अचानक राजस्थान रॉयल्स की रनों की गति में में एक अलग तेजी देखने को मिली।

जॉस बटलर ने इस मैच में 68 गेंदों में शानदार 100 रनों की पारी खेली, वहीं हेटमायर ने 14 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रहे। मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में जसप्रीत बुमरान ने 3 विकेट अपने नाम किए।

तिलक वर्मा और इशान किशन की पारी गई बेकार:

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत बेहतर नहीं रही जिसमें टीम को पहला झटका 15 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद 40 के स्कोर पर टीम ने अनमोलप्रीत के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। जिसके बाद इशान किशन और तिलक वर्मा के बीच में एक बेहतर साझेदारी देखने को मिली जिससे लगा कि टीम इस मुकाबले में वापसी कर रही है।

इशान किशन जहां इस मैच में 54 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए वहीं तिलक वर्मा भी 61 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद सभी की नजरें कायरन पोलार्ड पर थी, लेकिन वह भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 170 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स की जीत पर सभी ने व्यक्त की क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/DareToSarcasm/status/1510249238747578368

https://twitter.com/DareToSarcasm/status/1510249238747578368

close whatsapp