ट्विटर प्रतिक्रियाएं: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में नीदरलैंड को मात देकर जीती वनडे सीरीज
इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।
अद्यतन - अगस्त 19, 2022 11:37 पूर्वाह्न

पाकिस्तान ने 18 अगस्त को खेले गए दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से मात देकर तीन मैचों की जारी वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस विशाल जीत के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम नीदरलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है, जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।
नीदरलैंड के लिए बैस डी लीडे और टॉम कूपर ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बेहतरीन फॉर्म वनडे सीरीज में जारी है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ 16 रनों से जीता था।
नसीम शाह और हारिस रऊफ ने नई गेंद से नीदरलैंड बल्लेबाजों को दिया चकमा
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनके सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह (1) को पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन चलता किया। जिसके बाद हारिस रऊफ ने दूसरे सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड (1) को तीसरे ओवर में चलता किया और एक बार फिर नसीम शाह ने गेंद के साथ वेस्ली बर्रेसी (3) के रूप में अपना दूसरा शिकार किया।
लेकिन फिर बैस डी लीडे और टॉम कूपर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 186 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की। जहां बैस डी लीडे ने 120 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, वहीं टॉम कूपर ने 74 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली और साथ हो दोनों बल्लेबाजों ने 133 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम को शुरूआती झटकों से बाहर ले आए।
लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी डच बल्लेबाज योगदान नहीं दें पाया और वे 44.1 ओवर में केवल 186 रन बना पाए। हरिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने दो विकेट चटकाएं, वहीं मोहम्मद वसीम और शादाब खान को एक-एक सफलता मिली।
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए बनाए सर्वाधिक रन
जीत के लिए 187 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम-उल-हक क्रमशः 3 और 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम का सामने से नेतृत्व करते हुए 57 रनों की पारी खेली और मोहम्मद रिजवान ने भी नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली और मेहमान टीम को लक्ष्य के करीब ले गए। बाबर के विकेट के बाद आगा सलमान ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली और छक्के के साथ मैच का समापन किया। नीदरलैंड के लिए विवियन किंगमा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को एक सफलता मिली।
यहां देखिए कैसे फैंस ने ट्विटर पर पाकिस्तान की जीत पर प्रतिक्रिया दी
5️⃣0️⃣* runs
5️⃣ fours
2️⃣ sixes
1️⃣4️⃣2️⃣.8️⃣5️⃣ strike rateSalman Ali Agha finishes the match with a mighty SIX to get to his maiden ODI half-century 💥#NEDvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/A2Is2qbUA3
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 18, 2022
https://twitter.com/Billy1OPakistan/status/1560290842878820353?
https://twitter.com/ATruePakistani_/status/1560290761635143689?
Sixth ODI half-century for Mohammad Rizwan 👏
A brilliant innings to steer the chase after the early loss of the openers 🌟#NEDvPAK | pic.twitter.com/oP9P9MGNly
— Ahmad Aijaz (@AijazAh59013260) August 18, 2022
#NEDvPAK
Another day.Another win. Well done batters and bowlers👏🙌 @iMRizwanPak @HarisRauf14 @mnawaz94 @babarazam258 and salman ali agha 🥳 pic.twitter.com/2i5Cm2sMs6— h. 🇵🇸 Free Palestine (@proudpctfan) August 18, 2022
Salman Ali Agha is a great addition to this Pakistan team, he can bat,bowl and field well a proper package at Number 5
Hopefully he'll get more chances and Pakistan will come out of its middle order struggles #NEDvPAK— 🇵🇰 | Hassan™🏏🎮 (@HassanEmpire007) August 18, 2022
Netherlands 🇳🇱 : 186 (44.1 ov)
Pakistan 🇵🇰 : 191/3 (33.4 ov)
Pakistan won by 7 wickets & led the 3 match series 2-0
Player of the match : Mohammad Nawaz (Pakistan)
2ndODI #NEDvPAK 🏏 pic.twitter.com/wLRln91rPk— Ishara (@Ishara23032) August 18, 2022
Mohammad Rizwan played a mature innings to help Pakistan seal the series victory.#NEDvPAK #MuhammadUsman786 pic.twitter.com/aZpsk8h2rS
— Muhammad Usman (@CricPlyzUsmanPK) August 18, 2022
https://twitter.com/MalikNazir07/status/1560290413973487618?
https://twitter.com/IUmair56/status/1560290371694895104?
Very sad to see Babar miss out on a century but at the end of the day Pakistan won and this time our middle order didn't collapsed thanks to Salman and Rizwan helping Pakistan win the 2nd ODI by 7 wickets and winning the series#NEDvPAK
— 🇵🇰 | Hassan™🏏🎮 (@HassanEmpire007) August 18, 2022