मुंबई इंडियंस को मिली आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार, दो-दो रनआउट MI को पड़े महंगे
पंजाब की तरफ से शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने जड़ा शानदार अर्धशतक।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2022 11:50 अपराह्न
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मैच खेला गया। मुकाबले में पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं, वहीं उनके कप्तान मयंक ने भी अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली और मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन रोहित की पलटन इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और अंत में उन्हें 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
धवन और मयंक ने खेली पंजाब के लिए शानदार पारी
पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। 5 ओवर में ही टीम ने 50 रन पूरे कर लिए। पंजाब ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 6 ओवर में 65 रन बनाए। मयंक ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए।
लेकिन अंत के ओवरों में जितेश शर्मा और शाहरुख़ खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 198 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जितेश ने 15 गेंदों में 2 चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए वहीं शाहरुख खान ने भी 6 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुंबई की तरफ से बासिल थंपी ने दो विकेट झटके, वहीं उनादकट, बुमराह और मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव की पारी नहीं दिला सकी मुंबई को जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (28 रन) और इशान किशन (3 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन पावरप्ले के अंदर दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। उसके बाद कुछ समय के लिए पंजाब किंग्स की टीम मैच में वापसी करती हुई नजर आई। लेकिन फिर आया राहुल चाहर का एक ओवर जिसमे डेवाल्ड ब्रेविस (49 रन) ने एक चौके और लगातार चार छक्के जड़ते हुए 29 रन लूटे।
जिसके बाद एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से मैच को अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंत के ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। ब्रेविस के अलावा तिलक वर्मा (36 रन) और सूर्यकुमार यादव (43 रन) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब के गेंदबाजों की बात करें तो सबसे सफल ओडियन स्मिथ रहे जिन्होंने 3 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए वहीं कगिसो राबड़ा ने दो विकेट झटके वहीं वैभव अरोड़ा को एक विकेट मिला।
इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Punjab de shero ka hua roar, apne khel se Bahot Zor se kiya shor👏👏.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 13, 2022
SKY must not bat at 5. If you are forced to push him that far down the order while chasing a mountain, you’re probably playing the wrong XI. #IPL2022
— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 13, 2022
5 trophies, 5 coaches, 5 matches, zero points.
High time MI brings in their A game in their remaining matches.
#MIvsPBKS #TATA2022 pic.twitter.com/AOcwawLZUj
— Amit Mishra (@MishiAmit) April 13, 2022
Definitely not a baby! 🫤#MI – 92/2 (9)#SaddaPunjab #IPL2022 #PunjabKings #MIvPBKS #ਸਾਡਾਪੰਜਾਬ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 13, 2022
Uff! Brevis is just 18? How good can he become?
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 13, 2022
Chahar Ko Chalta kar diya hai Brevis ne … unbelievable batting by brevis 4 sixes in a row #MIvPBKS
— Samip Rajguru (@samiprajguru) April 13, 2022
Can't spell 𝐃azzling 𝐁atting without 𝐃𝐁 😎#OneFamily #दिलखोलके #MumbaiIndians #MIvPBKS #TATAIPL
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2022
Baby AB wat a talent @ABdeVilliers17 ☝️👌✊#PBKSvsMI
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 13, 2022
Baby AB Dewald Brevis is a atar in thw making great hands, excellent balance, wide range of shots, capacity to dominate bowling.
— Cricketwallah (@cricketwallah) April 13, 2022
BREVIS goes BOOM BOOM 💥 #BabyAB @mipaltan @PunjabKingsIPL #MIvPBKS
— Amitesh Aaryan (@AmiteshAaryan) April 13, 2022
Dewald brewis (Baby AB) is hitting Rahul chahar for fun,
I love you 😭♥️#MIvPBKS— 🎼 (@_taintedwishes_) April 13, 2022
6. 6. 6. 6 – Dewald Brevis, you beauty! 👏👏
Live – https://t.co/emgSkWA94g #MIvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/Hvj1JVzD0h
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022
AB Devilliers fans watching Dewald Brevis hit sixes. #MIvPBKS pic.twitter.com/iMu4hKIBHD
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) April 13, 2022
Arshdeep Is Just Way Too Good At The Death. Doesn't Get The Hype But Does His Job Nearly Everytime #MIvPBKS
— Chatil Panditasekara (@ChatilPandi) April 13, 2022
Baby Ab Dewald Brevis was playing well and then this happend….#MIvPBKS pic.twitter.com/sOYkynDcO8
— 𝐒𝐚𝐮𝐫𝐚𝐛𝐡 𝐓𝐫𝐢𝐩𝐚𝐭𝐡𝐢 (@SaurabhTripathS) April 13, 2022
😓😓😓
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2022
The catching this IPL so far #MIvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/2RPnXKJRMU
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 13, 2022
Has to be said. Arshdeep Singh is among the top 3-4 death bowlers in the IPL.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 13, 2022
…so near yet so far. The wait continues. 😢 #MumbaiIndians #IPL2022 #MIvPBKS
— Madan 🏏 (@FullFaceOfBat) April 13, 2022
Odean Smith inside : pic.twitter.com/UYzFW4s3nv
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) April 13, 2022