BBL 2021-22 के सीजन को पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने किया अपने नाम तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2021-22 के सीजन को पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने किया अपने नाम तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया

पर्थ स्कॉचर्स टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है जिन्होंने 4 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किए हैं।

Perth Scorchers (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)
Perth Scorchers (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

बिग बैश लीग 2021-22 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच में खेला गया। जिसमें पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने एकतरफा 79 रनों से जीत हासिल करते हुए चौथी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। टीम के लिए इस मुकाबले में लौरी इवांस ने बल्ले से तो एंड्र टाय ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

शुरुआती झटकों के बाद इवांस और कप्तान टर्नर ने पहुंचाया अहम स्कोर तक

खिताबी मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पर्थ स्कॉचर्स की टीम ने 25 के स्कोर तक अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यहां से कप्तान टर्नर और लौरी इवांस ने पारी को संभालने का काम किया, जिसके बाद दोनों के बीच में 5वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली।

पर्थ स्कॉचर्स के कप्तान टर्नर 35 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे वहीं लौरी इवांस अंत तक नाबाद रहते हुए 41 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेलकर लौटे। जिसकी बदौलत पर्थ स्कॉचर्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में कामयाब रही। सिडनी सिक्सर्स के लिए इस मैच में स्टीव ओ कीफ और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

लगातार झटकों की वजह से पूरी तरह पिछड़ गई सिडनी सिक्सर्स की टीम

फाइनल मुकाबले में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करना सिडनी सिक्सर्स के लिए आसान काम नहीं था और ऐसा ही कुछ पारी शुरुआत से देखने को मिला। जिसमें टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 5 के स्कोर पर हेडन केर्र के रूप में गंवा दिया था। वहीं इसके बाद 71 के स्कोर तक पहुंचने पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। जहां से सिडनी सिक्सर्स के लिए वापस आना बेहद मुश्किल हो गया था। जिसके चलते पूरी टीम 16.2 ओवरों में 92 रन बनाकर सिमट गई और उसे 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ के लिए इस मैच में एंड्रयू टाय ने 15 रन देकर 3 तो एंड्रयू टाय ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए पर्थ स्कॉचर्स की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/fwildecricket/status/1487040708410327040

 

close whatsapp