NZ vs ENG: Rachin Ravindra ने टेस्ट कमबैक में ठोका दोहरा शतक तो फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए जबरदस्त रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs ENG: Rachin Ravindra ने टेस्ट कमबैक में ठोका दोहरा शतक तो फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए जबरदस्त रिएक्शन

240 रनों की पारी खेली रचिन रविंद्र ने

Rachin Ravindra (Image Credit- Twitter X)
Rachin Ravindra (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच माउंट माऊगनुई में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 511 रन बनाए हैं। तो वहीं मेजबान न्यूजीलैंड को इस टारगेट तक पहुंचाने में युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने कमबैक टेस्ट मैच में रचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। तो वहीं रचिन की इस पारी पर फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रचिन रविंद्र ने मैच में 240 रनों की पारी बड़ी पारी खेली। इस पारी के दौरान रचिन ने 26 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 28 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड बेडिंगम 29* और कीगन पीटरसन 2* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि एडवर्ड मूरे 23, नील ब्रांड 4 रायनार्ड वान टोंडर और जुबैर हमजा 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका अभी भी साउथ अफ्रीका से 431 रनों से पीछे है।

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन और रचिन रविंद्र ने की शानदार बल्लेबाजी

तो वहीं आपको न्यूजीलैंड की पहली पारी के बारे में जानकारी दें तो टीम ने केन विलियमसन और रचिन रविंद्र की शानदार पारी की बदौलत कीवी टीम इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही है। रचिन की 240 रनों की पारी के अलावा केन विलियमसन ने 118 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 39 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में नील ब्रांड ने 6, राउन डे स्वार्डट ने 2 और शेपो मर्फी व डेन पीटरसन को 1-1 विकेट मिला।

देखें रचिन रविंद्र की पारी पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/Hassan_raza125/status/1754359279878799837?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754359279878799837%7Ctwgr%5E7c06e77fe136cb00ae2f5574738f8a4c3f4c682c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-rachin-ravindra-slams-maiden-double-century-on-test-comeback-6829%2F

https://twitter.com/Hassan_raza125/status/1754359279878799837?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754359279878799837%7Ctwgr%5E7c06e77fe136cb00ae2f5574738f8a4c3f4c682c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-rachin-ravindra-slams-maiden-double-century-on-test-comeback-6829%2F

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?