सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुकाबले में एकतरफा मात देते हुए IPL 2022 सीजन में दर्ज की तीसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुकाबले में एकतरफा मात देते हुए IPL 2022 सीजन में दर्ज की तीसरी जीत

टी नटराजन ने 4 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 25वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें SRH की टीम ने एकतरफा 7 विकेट से मैच को अपने नाम करते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे, जिसे SRH ने राहुल त्रिपाठी और एडिन मार्करम की शानदार पारियों के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।

नितीश राणा और रसल ने खेली शानदार पारी और टीम को पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे आरोन फिंच और वेंकटेश अय्यर टीम को बेहतर शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें फिंच जहां 7 रन तो वहीं अय्यर सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद सुनील नारायण भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। जिससे KKR की टीम शुरुआती 6 ओवरों में जहां सिर्फ 38 रन बना सकी वहीं 3 विकेट भी गंवा दिए।

इसके बाद एक छोर से नितीश राणा ने पारी को संभालने का काम करते हुए टीम के स्कोर को गति देने का काम किया। जिसमें उन्हें आंद्रे रसल का साथ मिला जिसके बाद राणा जहां 54 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे वहीं रसल अंत तक नाबाद रहते हुए 49 रन बनाए।

जिसके बाद KKR की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में कामयाब हुई। SRH की तरफ से गेंदबाजी में टी नटराजन ने 3 तो उमरान मलिक ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं भुवनेश्वर, मार्को यान्सिन और जे सुचित को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

राहुल त्रिपाठी और मार्करम की पारी ने टीम को दिलाई आसान जीत

176 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी SRH की टीम को बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकी जिसमें अभिषेक शर्मा को 3 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने पवेलियन भेज दिया। वहीं इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी 17 रनों की पारी खेलकर आंद्रे रसल को अपना विकेट दे बैठे। जिससे पहले 6 ओवरों में SRH की टीम ने 46 रन तो बनाए लेकिन 2 अहम विकेट भी गंवा दिए।

यहां से राहुल त्रिपाठी और एडिन मार्करम ने पारी को संंभालते हुए ना सिर्फ तेजी के साथ रन बनाए बल्कि KKR की टीम को मैच से पूरी तरह बाहर भी कर दिया। राहुल त्रिपाठी ने जहां 37 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली वहीं एडिन मार्करम अंत तक नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। जिसके बाद SRH की टीम ने इस मुकाबले को 17.5 ओवरों में अपने नाम कर लिया।

यहां पर देखिए SRH की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Sid_maymay/status/1515020137434607616?s=20&t=mFWY-7xqkXX74YdLuAM3og

https://twitter.com/tatyabichumemer/status/1515014852925816834?s=20&t=mFWY-7xqkXX74YdLuAM3og

https://twitter.com/ssaarrccaassm/status/1515013177603682310?s=20&t=mFWY-7xqkXX74YdLuAM3og

https://twitter.com/ImRahulSharma3/status/1515020307068858369

close whatsapp