राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से मात देते हुए इस सीजन दर्ज की तीसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से मात देते हुए इस सीजन दर्ज की तीसरी जीत

युजवेंद्र ने अपने 4 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Marcus Stoinis. (Photo Source: IPL/BCCI)
Marcus Stoinis. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 20वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने 3 रनों की करीबी मात देते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 165 रन बनाए थे।

शिमरोन हेटमायर का दिखा तूफानी अंदाज

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे देवदत्त पद्दीकल और जॉस बटलर के बीच में पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद RR की टीम ने बटलर के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। लेकिन इसके बाद टीम 67 के स्कोर पर पहुंचने तक 4 विकेट गंवा चुकी थी।

जिसके बाद शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभालने का काम किया और दोनों के बीच में एक शानदार साझेदारी देखने को मिली। अश्विन जहां 28 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड आउट हो गए वहीं हेटमायर का इस मुकाबले में विस्फोटक रूप देखने को मिला जिसमें उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली, इसमें 1 चौका और 6 छक्के शामिल थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस पारी के दम पर 20 ओवरों में 165 रन बनाने में सफल रही वहीं LSG की तरफ से गेंदबाजी में जेसन होल्डर और कृष्णप्पा गौतम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

शुरू से विकेट गिरने की वजह से LSG मैच में लगातार रही पीछे

166 के स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए इस मैच में शुरुआत किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। जिसमें टीम ने पहली ही गेंद पर कप्तान केएल राहुल का विकेट गंवा दिया। वहीं 14 के स्कोर तक टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद LSG की टीम पहले 6 ओवरों में 31 रन ही बनाने में सफल हो सकी।

क्विंटन डी कॉक ने एक छोर से पारी को संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से लगातार अंतराल में विकेट गिरने की वजह LSG की टीम मैच में पिछड़ती है। हालांकि अंतिम ओवरों में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्कस स्टोइनिस ने जरूर 17 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अहम विकेट हासिल किए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स की जीत पर फैंस ने किस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/HaramiParindey/status/1513216655606050816?s=20&t=-r8xudBcvjHHV2ioGhgupg

https://twitter.com/jhampakjhum/status/1513215589170712578?s=20&t=-r8xudBcvjHHV2ioGhgupg

close whatsapp