रियान पराग की बल्लेबाजी और कुलदीप सेन की गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पर पड़ी भारी, राजस्थान रॉयल्स ने दी 29 रनों से मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

रियान पराग की बल्लेबाजी और कुलदीप सेन की गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पर पड़ी भारी, राजस्थान रॉयल्स ने दी 29 रनों से मात

कुलदीप सेन ने 3.3 ओवरों में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)
Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 39वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम करते हुए इस सीजन में 6वीं जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए इस मुकाबले में बल्ले से रियान पराग ने 56 रनों की अहम पारी खेली वहीं गेंदबाजी में कुलदीप सेन ने 4 विकेट हासिल किए।

रियान पराग की पारी ने पहुंचाया टीम को लड़ने लायक स्कोर तक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे देवदत्त पडिक्कल और जोस बटलर टीम को इस मैच में बेहतर शुरुआत नहीं दे सके। जिसमें टीम को 11 के स्कोर पर पहला झटका पडिक्कल के रूप में लगा वहीं इसके बाद 33 के स्कोर पर पहुंचने के बाद राजस्थान को दूसरा झटका रवि अश्विन के रूप में लगा जो 9 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद इसी स्कोर पर टीम को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा जिससे राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पर काफी दबाव आ चुका था। यहां से कप्तान संजू सैमसन और डेरिल मिचल के बीच में एक छोटी साझेदारी देखने को मिली। जिसमें सैमसन 27 रनों की छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। यहां से रियान पराग ने एक छोर को संभालते हुए स्कोर को तेजी के साथ बढ़ाने का काम शुरू किया।

जिसके बाद रियान पराग ने अंत तक नाबाद रहते हुए 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे उनकी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 144 का स्कोर बनाने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर री तरफ से इस मैच में सिराज, हेजलवुड और हसरंगा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लगातार अंतराल में विकेट गंवाने से RCB की टीम नहीं हासिल कर सकी लक्ष्य

145 का स्कोर वैसे तो टी-20 फॉर्मेट में काफी आसान कहा जा सकता है लेकिन RCB टीम की जिस तरह से शुरुआत देखने को मिली उसने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को अपना दबाव बनाने का पूरा मौका दिया। RCB को 10 के स्कोर पर पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा जो सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। जिसके बाद पारी के 7वें ओवर में टीम को लगातार 2 गेंदों में 2 बड़े झटके लगे।

कुलदीप सेन ने पहले फाफ डु प्लेसिस को और फिर उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल को गोल्डन डक पर चलता करते हुए RCB पर पूरी तरह दबाव बना दिया था। यहां से रन गति का दबाव लगातार बढ़ता हुआ देखने को मिला जिसमें टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवा रही थी। दिनेश कार्तिक भी सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप सेन ने 4 जबकि अश्विन ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स की जीत पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/lazyy_girll/status/1519005705189138433?s=20&t=O2B0Nd8Vu5XXVGvI1vgqkg

https://twitter.com/dhaikilokatweet/status/1519002212512702464?s=20&t=O2B0Nd8Vu5XXVGvI1vgqkg

https://twitter.com/manmohan7beats/status/1518982026283520001

close whatsapp