23 अप्रैल का दिन फिर बना RCB के लिए काल एक बार फिर से इस दिन टीम को मिली शर्मनाक हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

23 अप्रैल का दिन फिर बना RCB के लिए काल एक बार फिर से इस दिन टीम को मिली शर्मनाक हार

SRH की तरफ से मार्को यान्सिन ने 4 ओवरों में 3 विकेट हासिल किए।

Sunrisers Hyderabad. (Photo Source: IPL/BCCI)
Sunrisers Hyderabad. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का 36वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला गया जिसमें SRH की टीम ने एकतरफा 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में RCB का पूरा बल्लेबाजी क्रम ही विफल देखने को मिला जिसमें वह 16.1 ओवरों में सिर्फ 68 रन बनाकर सिमट गए और SRH ने यह लक्ष्य 8 ओवरों में हासिल कर लिया।

मार्को यान्सिन के झटकों के बाद उबर नहीं सकी RCB

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद RCB की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत टीम को बिल्कुल भी बेहतर शुरुआत देने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डु प्लेसिस को 5 के निजी स्कोर पर मार्को यान्सिन ने बोल्ड करते हुए उन्हें पवेलियन भेज दिया।

वहीं यान्सिन ने अगली ही गेंद पर विराट कोहली को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजने का काम किया। जबकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर यान्सिन ने अनुज रावत को स्लिप में कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। जिससे 8 के स्कोर पर RCB के 3 अहम खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। यहां से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रुका नहीं।

RCB के लिए इस मुकाबले में सर्वाधिक 15 रनों की पारी सुयश प्रभुदेसाई ने खेली वहीं टीम 16.1 ओवर में 68 रन बनाकर सिमट गई। वहीं SRH की तरफ से गेंदबाजी में मार्को यान्सिन और टी. नटराजन ने जहां 3-3 विकेट हासिल किए वहीं सुचित ने 2 जबकि उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने टीम को दिलाई आसान जीत

69 के स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाने की राह साफ कर दी। जिसमें अभिषेक जहां 28 गेंदों में 47 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, वहीं कप्तान विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।

यहां पर देखिए SRH टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/BullyMaguire_69/status/1517880291305553920

close whatsapp