'KKR को मिल गया अपना कप्तान' श्रेयस अय्यर के कोलकाता में शामिल होने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘KKR को मिल गया अपना कप्तान’ श्रेयस अय्यर के कोलकाता में शामिल होने के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर के लिए पांच फ्रेंचाइजी ने कड़ी बोली लगाई।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer. (Photo: IANS)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी में श्रेयस अय्यर पर पैसों की बरसात हुई है। KKR की टीम ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रूपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। श्रेयस अय्यर IPL 2022  में KKR की कप्तानी भी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं और वहां उन्होंने बतौर कप्तान अच्छा काम किया था।

दाएं हाथ के बल्लेबाज को 2018 में पिछली मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बरकरार रखा गया था, और उन्होंने आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 में फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी। हालांकि, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अय्यर के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी में जाने का विकल्प चुना। ऑक्शन के दौरान गुजरात, कोलकाता और दिल्ली में श्रेयस के लिए काफी लड़ाई हुई, लोग उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें आरसीबी भी खरीद सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जबरदस्त बल्लेबाज और शानदार फील्डर हैं श्रेयस अय्यर

अय्यर आईपीएल में कप्तानी के उम्मीदवारों में से एक है और इसकी सफलता दर भी जबरदस्त है। 27 वर्षीय के नाम 31.7 की औसत से 2375 रन हैं और वह तीसरे नंबर से छठे नंबर तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जो उन्हें एक बहुमुखी बल्लेबाज बनाता है। वह स्पिन के खिलाफ शानदार है और वो ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है।

बहुत सारी फ्रेंचाइजी अय्यर को टीम में चाहती हैं क्योंकि वह एक शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहतरीन फील्डर भी हैं और उन्हें भारत के लिए भविष्य का कप्तान माना जाता है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में तीसरे एकदिवसीय मैच में 80 रन की पारी के साथ अच्छी फॉर्म में हैं, टीम के जब टॉप तीन योगदान देने में विफल रहे तो वहां वो भारत को एक कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने में सफल रहे।

अय्यर अंत के ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत के साथ-साथ डेब्यू पर शतक भी बनाया है। वनडे में चौथे नंबर के लिए भारत की लंबी खोज आखिरकार 2019 विश्व कप के बाद अय्यर के रूप में हल हो गई और उन्होंने आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 में लगातार दो शानदार सीजन 400 से अधिक रन बनाए।

श्रेयस अय्यर को कोलकाता में शामिल होते हुए देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/Srijana_Belbase/status/1492396217237925889?s=20&t=PD5-Qaf5zfr6t6FskqEt5Q

https://twitter.com/SHARAD_mufc/status/1492394994749288449?s=20&t=QriHHRph03uCC1qJINsKbg

https://twitter.com/vanshtaneja22/status/1492395593486200835?s=20&t=7s5d-r7bTNHKz9t1DBuvnQ

close whatsapp