Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 14- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Bracewell, Kohli-Dhoni, Shreyanka Patil. (Image Source: Twitter)
Bracewell, Kohli-Dhoni, Shreyanka Patil. (Image Source: Twitter)

1. WTC 2023 Final में भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा ऑस्ट्रेलिया ने WTC 2023 फाइनल में टीम इंडिया को हर विभाग में चित किया था। इस महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों लाजवाब थी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. Emerging Teams Asia Cup 2023: श्रेयंका पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने हॉन्गकॉन्ग पर दर्ज की बड़ी जीत

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इमर्जिंग टीम एशिया कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ब्रिगेड ए टीम ने शानदार शुरुआत की। भारत ए टीम ने 13 जून इमर्जिंग टीम एशिया कप 2023 में अपने पहले ही मैच में हाॅन्गकाॅन्ग पर 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. बरमूडा क्रिकेट बोर्ड नॉकआउट कप के दौरान वॉशआउट के मामले में विजेता का फैसला इस तरीके से होगा

बरमूडा क्रिकेट बोर्ड ने मैच का परिणाम निकालने का एक बड़ा ही चौंकाने वाला तरीका ढूंढ निकला है, अगर खराब मौसम या बारिश के कारण मैच संभव नहीं हो पाता है। बरमूडा में आयोजित नाॅकआउट कप के विजेता की घोषणा सिक्के को उछाल कर यानि के टाॅस की मदद से की जाएगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को लगा करारा झटका, स्टार ओपनर हुआ मैच से बाहर

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को करारा झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल पीठ में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. LPL 2023: कब और कहां होगा ऑक्शन और फैंस कहां देख सकते हैं लाइव, जानें पूरी जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित लंका प्रीमियर लीग (LPL) का चौथा सीजन 31 जुलाई से शुरू होने वाला है। लंका प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन कल 14 जून को आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन का संचालन चारू शर्मा करने वाले हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. यश ठाकुर ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

यश ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर टीम में एक शानदार माहौल लेकर आते हैं, और वह सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. WTC 2023 Final में शानदार प्रदर्शन के लिए वसीम जाफर ने की अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया WTC 2023 फाइनल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, और कहा वह दवाब को झेलना जानते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा खुलासा, बताया कि महाराष्ट्र से होने के बावजूद वेडिंग सेरेमनी में आखिर क्यों थी साउथ कल्चर की झलक

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र से है, लेकिन उनकी शादी में दक्षिण संस्कृति (साउथ कल्चर) की झलक देखने को मिली थी। अब खुद गायकवाड़ ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर क्यों उनकी शादी में साउथ कल्चर का तड़का था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. इमरान खान ने किया दावा, विराट कोहली से भी बड़े दिग्गज बल्लेबाज बन सकते हैं बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा बाबर आजम और विराट कोहली दोनों एक ही क्लास के प्लेयर हैं, और उन्हें पूरा यकीन है कि पाकिस्तान के वर्तमान कप्तान भारतीय दिग्गज से भी आगे निकल सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. क्या एमएस धोनी जल्द रिटायर होने वाले हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कप्तान एमएस धोनी के लिए एक ट्रिब्यूट वीडियो पोस्ट किया, जिसका टाइटल है: ‘ओह कैप्टन, माय कैप्टन’। इस वीडियो के जरिए आईपीएल में धोनी की यात्रा को दिखाया गया है, जिस पर फैंस उनके रिटायरमेंट को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

11. आगामी वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो सकते हैं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को हाल ही में दाहिनी एड़ी में चोट लगी है, जिसके कारण वह छह से आठ महीनों तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रह सकते हैं, जिसका मतलब है कि उनके भारत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप 2023 से चुकने की पूरी संभावनाएं है।

close whatsapp