बरमूडा क्रिकेट बोर्ड नॉकआउट कप के दौरान वॉशआउट के मामले में विजेता का फैसला इस तरीके से होगा
बरमूडा क्रिकेट बोर्ड नॉकआउट कप की शुरूआत 17 जून से होने वाली है।
अद्यतन - Jun 13, 2023 11:25 pm

क्रिकेट की इजाद के बाद से जब कभी भी खेल में बारिश की वजह से खलल डला है, तो कई तरीकों से मैच का परिणाम निकला है। मैच के टाइ होने की स्थिति में या मैच में बारिश की वजह से कोई खलल डलता है तो बाॅल आउट या सुपर ओवर की मदद से मैच का परिणाम निकलता है।
लेकिन अब बाॅल आउट और सुपर होने के बावजूद बरमूडा क्रिकेट बोर्ड ने मैच का परिणाम निकालने का एक बड़ी ही चौंकाने वाले तरीके का इजाद किया है। बता दें कि बरमूडा में आयोजित नाॅकआउट कप के विजेता की घोषणा सिक्के को उछाल यानि के टाॅस की मदद से होगा।
गौरतलब है कि मैचों के दौरान खराब मौसम के चलते बरमूडा क्रिकेट बोर्ड ने सिक्का उछाल कर मैच का परिणाम निकालने का फैसला किया है। साथ ही बता दें कि यह फैसला बरमूडा क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन की देखरेख में होगा।
मैच के परिणाम को लेकर बीसीबी चीफ ने दी जानकारी
बता दें कि मैच के परिणाम का इस अजीब तरह से फैसले को लेकर बरमूडा क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चेयरमैन स्टीवन डगलस ने राॅयल गजट से कहा- अगर बारिश होती है तो जैसा कि हमने बाद में सोचा है कि मैच के परिणाम के लिए सिक्का उछाला जाएगा।
घरेलू टीम द्वारा सिक्का उछाला जाएगा, और अवे टीम द्वारा हेड या टेल की काॅल की जाएगी। तो वहीं इस पूरी प्रकिया की निगरानी बरमूडा क्रिकेट अंपायर एसोसिएशन द्वारा की जाएगी। खराब मौसम की स्थिति में वे इसे कैसे संभालेंगे ताकि खेल आगे बढ़ सकें।
दूसरी ओर आपको बरमूडा नाॅकआउट कप के बारे में जानकारी दें टूर्नामेंट की शुरूआत 17 जून से होने वाली है। जबकि क्वार्टर फाइनल के मैच की शुरूआत 25 जून से होगी। साथ ही बता दें कि इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 हजार डाॅलर इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।