जाने कौन है जैकब बेथेल? जिन्हें RCB ने करोड़ों खर्च कर अपनी टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने कौन है जैकब बेथेल? जिन्हें RCB ने करोड़ों खर्च कर अपनी टीम में किया शामिल

21 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Jacob Bethell (Pic Source-X)
Jacob Bethell (Pic Source-X)

21 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जैकब बेथेल का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

बता दें कि, जैकब बेथेल का जन्म बारबाडोस में हुआ था लेकिन 13 साल की उम्र में वो इंग्लैंड में ही बस गए थे। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अपने दूसरे ही मैच में इस युवा खिलाड़ी ने एडम जम्पा के खिलाफ एक ओवर में 20 रन जड़े और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज दौरे में भी जैकब बेथेल ने मिडिल ऑर्डर में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। यही नहीं युवा खिलाड़ी अब इंग्लैंड की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में जैकब बेथेल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी मेलबॉर्न रेनेगेड्स ने उन्हें साइन किया है और SA20 में भी उन्हें पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। जैकब बेथेल ने द ब्लास्ट में वैरविकशायर की ओर से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जैकब बेथेल के आने के बाद और भी मजबूत हो गई है। जैकब बेथेल बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

जैकब बेथेल आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने को है तैयार

RCB के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे माइक हेसन ने नीलामी के बाद जैकब को लेकर कई अहम अपडेट्स दिए थे। उन्होंने जैकब को काफी टैलेंटेड खिलाड़ी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि RCB की प्लेइंग XI में टिम डेविड से पहले जैकब की जगह बनेगी। जैकब की गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी वाकई में उन्हें डेविड से पहले टीम में जगह दिला सकती है।

जैकब खुद आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। यही नहीं युवा खिलाड़ी को विराट कोहली और बाकी अनुभवी बल्लेबाजों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?