विराट कोहली के नागिन डांस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर देखिए फैंस दे रहे क्या प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के नागिन डांस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर देखिए फैंस दे रहे क्या प्रतिक्रिया

विराट कोहली के लॉर्ड्स बालकनी में नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए भले ही बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड के शुरुआती 2 टेस्ट मैच अच्छे ना बीते हों लेकिन वह खुद को खेल में जिस तरह से एनर्जी लेकर आते हैं, उससे सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ जाता है। कोहली की इस खासियत पर विपक्षी टीमों ने भी कई बार तारीफ की है।

इसी में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को लॉर्ड्स मैदान की प्लेयर्स बालकनी में उन्हें नागिन डांस की मुद्रा में देखा गया। इस दौरान कोहली के चेहरे पर जहां मुस्कुराहट देखने को मिली तो वहीं वहां मौजूद बाकी लोग बी हसते हुए दिखाई दिए। इस फोटो में मोहम्मद सिराज, लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल भी कप्तान कोहली की इस हरकत पर ठहाके लगाते हुए दिखे।

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ को किया मजबूत

वहीं दूसरे टेस्ट मैच के अभी तक हाल को देखा जाए तो उसमें मेजबान इंग्लैंड टीम की पकड़ काफी मजबूत दिख रही हैं। जिसमें उन्होंने चायकाल के बाद भारतीय टीम के 2 महत्वपूर्ण खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का विकेट झटक लिया। जबकि इससे पहले चौथे दिन के खेल के पहले सत्र में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देने में इस बार कामयाब नहीं हो सके।

पहली पारी में शतक लगाने वाले लोकेश राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए वहीं इसके बाद रोहित शर्मा एकबार पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच बाउंड्री पर थमा बैठे। कप्तान कोहली ने पिच पर आने के बाद कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले लेकिन लंच के ठीक पहले 20 रन बनाकर सैम करन की एक गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे। अभी तक इस सीरीज में कोहली का बल्ला शांत ही देखने को मिला है और उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक भी नहीं लगाया है।

यहां पर देखिए सोशल मीडिया पर फैंस ने कोहली के नागिन डांस पर दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/peachworld26/status/1426152511627436041

close whatsapp