विराट और रोहित की कप्तानी वाली खबर के बाद आए गजब के मीम्स
विराट-रोहित की कप्तानी वाली खबर पर बने मीम्स
अद्यतन - Sep 13, 2021 2:40 pm

आज सुबह से क्रिकेट जगत में कप्तानी की एक खबर ने हलचल मचा रखी है, जहां TOI की रिपोर्ट में बताया गया है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली सफेद गेंद के फॉर्मेट की कप्तानी को अलविदा कह देंगे। वहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रोहित को ये जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग अपने-अपने अंदाज में राय रख रहे हैं।
विराट और रोहित पर लोगों की राय
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और हिटमैन यानी की रोहित शर्मा के करोड़ों फैन्स हैं, जो सोशल मीडिया पर अक्सर मुश्किल समय में दोनों का बचाव करते हैं। वहीं अब कप्तानी वाली खबर सामने आने के बाद लोगों में अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है और फैन्स इस खबर को सच होता देखना चाह रहे हैं। साथ ही कुछ लोग तस्वीरों के जरिए इस खबर पर मीम्स भी बना रहे हैं।
*एक फैन ने लिखा रोहित की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट और सफल होगा।
*तो कुछ लोग इस खबर से खुश हैं और चाहते हैं कि रोहित को कप्तानी मिले।
*वहीं एक फैन ने मुन्ना भाई फिल्म की एक तस्वीर के साथ मीम साझा किया।
*एक फैन ने वर्ल्ड कप से पहले ही कप्तान बदलने की मांग रख डाली।
कप्तानी को लेकर किए गए ट्वीट
https://twitter.com/maheshs1997/status/1437291077166239747?s=20
#RohitSharma is going to be Indian captain.
Rohitian right now😍😍#BCCI #captaincy #ViratKohli pic.twitter.com/U7VfV8cskY— Adarsh singh🇮🇳 (@AdarshRo45) September 13, 2021
When you read news that #Kohli ready to quit #captaincy 😄😄😁🕺🏽🕺🏽🕺🏽 #RohitSharma #T20WorldCup pic.twitter.com/BaUZPVcPHK
— Abhishek Pathak (@gamehhhover) September 13, 2021
Rohit Sharma to replace Virat Kohli as India's Limited-Overs Captain After T20 World Cup.
Meanwhile #ViratKohli: Wo #RohitSharma Ko #captaincy Dena Jaruri Hai Kya ? pic.twitter.com/DPVhRhH4K4
— Sachin Deshwal (@iSachinDeshwal) September 13, 2021
All the best both 🌝❤️#rohitsharma #ViratKohli #captaincy pic.twitter.com/5iNN13Ofsr
— parvez 🙇🏻♂️ (@SachinParvez) September 13, 2021
https://twitter.com/Pri45_/status/1437255491239907329?s=20
Giving captaincy to Rohit Sharma is good decision pending for approval from last 3 years .
Fingers crossed 🤞 .#Hitman for captaincy.✅#MSDhoni for mentor .✅ICC Trophy 🏆 India ✅#captaincy
— Aaditya (@I_am_aditya0007) September 13, 2021
Indian Cricket will definitely rise to a greater height under Rohit Sharma Captaincy!
— Asha (@ashaa_45) September 13, 2021
कप्तानी को लेकर विराट क्यों लेना चाहते हैं ये फैसला?
TOI की रिपोर्ट को माना जाए तो कप्तान विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी पर फोकस करना चाहते हैं, साथ ही अब वो पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर लगाना चाहते हैं। जिसके चलते वो ये अहम फैसला ले सकते हैं, धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से टीम इंडिया ने एक भी ICC की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है, टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचकर जीत का स्वाद नहीं चख पा रही है।