दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया 

4 मई की है ये घटना

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले नीतीश राणा की पत्नी का पीछा और परेशान करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने आज 6 मई, शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले साची मारवाह (नीतीश राणा की पत्नी) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें उन्हें दो लड़के परेशान करते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि साची के साथ ये घटना तब हुई जब वह अपने ऑफिस से माॅडल टाउन घर वापिस लौट रही थी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए साची ने लिखा- दिल्ली में मैं एक दिन काम से वापिस लौट रही थी। तभी इन लोगों बिना किसी कारण के मेरी कार पर अचानक से टक्कर मारी और मेरी कार का पीछा किया। और जब मैंने इन लोगों की शिकायत की, तो पुलिस ने मुझे फोन पर कहा अब आप घर पहुंच चुकी है तो इसे जाने दो। अगली बार नंबर नोट कर लेना।

सोशल मीडिया पर मसला गर्माने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दूसरी तरफ इस खबर के सोशल मीडिया पर फैलने और नीतीश राणा की पत्नी की मदद ना करने की खबर के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस दो लोंगो को गिरफ्तार किया गया।

इन दो लोंगो में 18 साल का चैतन्य शिवम और विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों ही लोग पांडव नगर, दिल्ली के निवासी है। दूसरी ओर दोनों लड़कों पर कीर्ति नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

close whatsapp