भलाई का जमाना ही नहीं रहा, विकेटकीपर को गेंद वापस देना हमजा शेख को पड़ गया भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भलाई का जमाना ही नहीं रहा, विकेटकीपर को गेंद वापस देना हमजा शेख को पड़ गया भारी

इंग्लैंड U19 ने इस मैच को 146 रनों से अपने नाम किया।

Hamza Shaikh (Pic Source-Twitter)
Hamza Shaikh (Pic Source-Twitter)

इस समय U19 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। सुपर 6 का 38वां मुकाबला इंग्लैंड और जिंबाब्वे के बीच आज यानी 3 फरवरी को Potchefstroom, Senwes Park में खेला गया। हालांकि इस मैच की पहली पारी में एक विवादित मोमेंट देखने को मिला।

दरअसल इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हमजा शेख को एक गेंद पर Obstructing the Field दे दिया गया। यह सब हुआ इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में जब Ryan Simbi की गेंद को इंग्लिश बल्लेबाज ने डिफेंड किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर बल्लेबाज के पैर पर लगी। जैसे ही बल्लेबाज ने गेंद को पकड़कर वापस विकेटकीपर की ओर फेका विरोधी टीम ने तुरंत अपील की।

बता दें, क्रिकेट के नियम 37.4 में कहा गया है: ‘बल्लेबाज मैदान में बाधा डाल रहा है, अगर किसी भी समय गेंद खेल में है और एक क्षेत्ररक्षक की सहमति के बिना, वह किसी भी क्षेत्ररक्षक को गेंद वापस करने के लिए बल्ले या अपने व्यक्ति के किसी भी हिस्से का उपयोग करता है।’ इसका मतलब यह है कि बिना विरोधी टीम के खिलाड़ी को बताए अगर बल्लेबाज गेंद को उनको देने की कोशिश करता है तो उसे आउट माना जाएगा।

इसके बाद तुरंत दोनों अंपायर तीसरे अंपायर के पास फैसले के लिए गए और शेख को आउट दे दिया गया। युवा इंग्लिश बल्लेबाज भी हैरान था कि आखिर उन्हें क्यों आउट दिया गया है। यही नहीं इंग्लैंड टीम भी इस फैसले से नाखुश थी।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। चार्ली एलिसन ने 76 रन बनाए जबकि Haydon Mustard ने 41 रनों का योगदान दिया। Theo Wylie ने 61 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

जवाब में जिंबाब्वे 91 रन पर ऑलआउट हो गया और इंग्लैंड U19 ने इस मैच को 146 रनों से अपने नाम किया। जिंबाब्वे की ओर से Panashe Taruvinga ने 38 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि Campbell Macmillian ने 10 रन बनाए। टीम की ओर से इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इंग्लैंड की ओर से ताजिम अली ने 7 विकेट झटके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?