UAE ILT20 में हिस्सा लेगा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का यह खिलाड़ी
डेजर्ट वाइपर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में आजम खान को टीम में शामिल करते हुए लिखा कि, 'डेजर्ट वाइपर्स आजम खान को अपनी टीम में शामिल कर के काफी खुश है। टी-20 क्रिकेट में वो स्पिन गेंदबाजों के सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है।
अद्यतन - अगस्त 20, 2022 1:37 अपराह्न

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोईन खान के बेटे आजम खान पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी है जिनका नाम UAE के इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण में आजम डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, डेजर्ट वाइपर्स का स्वामित्व लांसर कैपिटल नामक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के पास है, जो 13 बार के प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक भी है।
आजम खान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए मात्र तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 6.0 के औसत से 6 रन बनाए हैं। हालांकि इस युवा बल्लेबाज ने दुनियाभर के तमाम फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लिया है और काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड (IU) और क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QG) की ओर से खेला हुआ है।
वहीं लंका प्रीमियर लीग (LPL) में गाले ग्लेडिएटर्स (GG) और कैरीबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबाडोस रॉयल्स (BR) की ओर से प्रतिभाग किया हुआ है। डेजर्ट वाइपर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में आजम खान को टीम में शामिल करते हुए लिखा कि, ‘डेजर्ट वाइपर्स आजम खान को अपनी टीम में शामिल कर के काफी खुश हैं। टी-20 क्रिकेट में वो स्पिन गेंदबाजों के सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। धीमें गेंदबाजों के सामने उनका औसत 35 का है और स्ट्राइक रेट 160 का है। #DesertVipers के लिए वो बीच के ओवरों के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज होंगे।
https://twitter.com/TheDesertVipers/status/1560638235105038336?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560638235105038336%7Ctwgr%5E3b0209051120fc4485ae62762461b2f55aa537a8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fuae-ilt20-azam-khan-becomes-first-pakistan-recruit-at-the-tournament%2F
ये रही डेजर्ट वाइपर्स की टीम:
बता दें, अनुभवी कोच टॉम मूडी क्रिकेट निदेशक के रूप में डेजर्ट वाइपर्स की सेवा करेंगे, जबकि जेम्स फोस्टर को मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा। टीम में खिलाड़ियों की बात की जाए तो वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल, इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम करन, बेन डकेट, एलेक्स हेल्स और बेनी हॉवेल और श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को शामिल किया गया हैं।
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड), कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड), टॉम करन (इंग्लैंड), संदीप लामिछाने (नेपाल), रूबेन ट्रम्पेलमैन (नामीबिया), साकिब महमूद (इंग्लैंड), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), बेन डकेट (इंग्लैंड), बेनी हॉवेल (इंग्लैंड), शेल्डन कॉटरेल (वेस्टइंडीज), आजम खान (पाकिस्तान)।