वेस्टइंडीज बनाम यूएई Dream 11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Playing XI, Today Dream 11 Team, & More Updates for 2ODI Match

WI vs UAE Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, दूसरे वनडे मैच के लिए

वेस्टइंडीज और यूएई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 जून को खेला जाएगा।

WI vs UAE (Photo Source: Twitter)
WI vs UAE (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और यूएई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। सीरीज का दूसरा मैच 6 जून को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

क्वालीफायर मुकाबलों की तैयारी के लिए यूएई और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है।  वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं मेजबान यूएई दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- वेस्टइंडीज बनाम यूएई, दूसरा वनडे

दिन और समय- 6 जून, शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह– शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड

(WI vs UAE) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। लेकिन 2020 के बाद से यहां औसत स्कोर में काफी ज्यादा गिरावट आई है। पहले पहली पारी का औसत स्कोर 300 रन था, लेकिन अब इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है। इस मैदान में स्पिनर भी खेल में बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।

(WI vs UAE) वेस्टइंडीज बनाम यूएई हेड टू हेड:

वेस्टइंडीज और यूएई के बीच अब तक तीन वनडे मैच खेले गए हैं और तीनों में ही वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है।

(WI vs UAE) वेस्टइंडीज बनाम यूएई (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज (West Indies):

शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, केवम हॉज, शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ, डोमिनिक ड्रेक्स

यूएई (UAE):

मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, रमीज शहजाद, रोहन मुस्तफा, अली नसीर, वृत्य अरविंद, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान

(Suggested Playing XI for WI vs UAE Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

वृत्य अरविंद, शाई होप, शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोहन मुस्तफा, अली नसीर, कीमो पॉल, कार्तिक मयप्पन, जहूर खान, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ

कप्तान- कीमो पॉल उप-कप्तान- कार्तिक मयप्पन

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

वृत्य अरविंद, मुहम्मद वसीम, आसिफ खान, शमर ब्रूक्स, रोहन मुस्तफा, कीमो पॉल, कार्तिक मयप्पन, जहूर खान, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ, डोमिनिक ड्रेक्स

कप्तान- ओडियन स्मिथ उप-कप्तान- शमर ब्रूक्स

close whatsapp