आईपीएल 2024 से पहले उमेश यादव और महेंद्र सिंह धोनी को जिम में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2024 से पहले उमेश यादव और महेंद्र सिंह धोनी को जिम में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया

उमेश यादव ने इस तस्वीर को साझा किया और इसके कैप्शन पर मोटिवेशनल Quote लिखा।

Umesh Yadav and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
Umesh Yadav and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर खिंचवाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए जिम में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

उमेश यादव ने इस तस्वीर को साझा किया और इसके कैप्शन पर मोटिवेशनल Quote लिखा। तमाम लोगों ने इस तस्वीर को जमकर लाइक और इसमें कमेंट किया है। उमेश यादव ने इस तस्वीर के कैप्शन पर लिखा कि, ‘Arrive As A King Live As A Legend, Be Remembered As A Gentleman’

यह रहा उमेश यादव का ट्वीट

एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

तमाम लोग इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस को हराया था और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

2023 फाइनल जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने तमाम फैंस को यह कहा था कि वो अगले संस्करण यानी 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। उमेश यादव की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अनुभवी खिलाड़ी गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

गुजरात टाइटंस ने उमेश यादव को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में 5.8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया था जबकि 2023 संस्करण के फाइनल में भी फ्रेंचाइजी ने अपनी जगह बनाई थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?