उमरान मलिक को लेकर सुनील गावस्कर कह गए थे बड़ी बात; अब युवा क्रिकेटर ने दिग्गज के शब्दों पर दी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमरान मलिक को लेकर सुनील गावस्कर कह गए थे बड़ी बात; अब युवा क्रिकेटर ने दिग्गज के शब्दों पर दी प्रतिक्रिया

उमरान मलिक इस समय भारत बनाम श्रीलंका T20I सीरीज में खेल रहे हैं।

Umran Malik and Sunil Gavaskar (Image Source: Instagram/Twitter)
Umran Malik and Sunil Gavaskar (Image Source: Instagram/Twitter)

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तूफानी और रोमांचक गति से दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किया है। उमरान मलिक ने पिछले साल आईपीएल में लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को अपना फैन बना दिया है, और इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी शामिल है।

जम्मू और कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज को SRH के लिए आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत टीम इंडिया में मौका दिया गया, और इस समय वह श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज में खेल रहे हैं। इस बीच, इस तेज गेंदबाजी सनसनी ने सुनील गावस्कर द्वारा उनके लिए कहे सराहनीय शब्दों पर अपनी प्रतिक्रया जाहिर की है।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं उमरान मलिक

दरअसल, उमरान को जब जून 2022 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज के लिए पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, तब सुनील गावस्कर ने कहा था कि “आखिरी बार मैं सचिन तेंदुलकर को देखकर सच में उत्साहित हुआ था, और अब मैं उमरान मलिक को देखने के लिए उत्साहित हूं।”

जिस पर अब उमरान मलिक ने न्यूज24 स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “सबसे पहले तो मैं सर को धन्यवाद कहना चाहूंगा। अगर वह मुझे देखकर उत्साहित होते हैं, तो मैं बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब कोई मेरे बारे में कुछ अच्छा कहता है। मेरे लिए उनके जैसे महान क्रिकेटर से ऐसी बाते कहना बहुत बड़ी बात है।”

भारतीय गेंदबाज अधिकतर सीमित ओवरों के मैचों में भाग लेते हुए नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह खेल के किसी भी प्रारूप में खेलने के लिए तैयार हैं, चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो या फिर कुछ और। उमरान मलिक ने अंत में कहा: ‘जब मैं टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहा हूं, तब मैं मुझे मिलने वाले हर मौके का फायदा उठाना चाहूंगा। मैं खेल के सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हूं। टेस्ट जर्सी पहनना हर क्रिकेटर का सपना होता है और मुझे उम्मीद है कि मुझे भी कभी न कभी ये मौका मिलेगा। जब भी मुझे टेस्ट टीम में चुना जाएगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।’

close whatsapp