तेज गेंदबाज उमरान मलिक रील्स के मामले में चहल को पीछे छोड़ देंगे!
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने शेयर की है एक नई इंस्टाग्राम रील।
अद्यतन - अगस्त 27, 2022 3:21 अपराह्न

तेज गेंदबाज उमरान मलिक रफ्तार के सौदागर हैं, लेकिन अब ये खिलाड़ी तेज गेंदबाजी के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी स्टार बनता जा रहा है। जिसके बाद वो दिन दूर नहीं है, जब उमरान इंस्टा रील्स के मामले में चहल और शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। ये हम नहीं बोल रहे हैं, बल्कि इस खिलाड़ी की रील बता रही है।
उमरान मलिक ने इस साल किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू
IPL के कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही तेज गेंदबाज उमरान मलिक का टीम इंडिया में चयन हो गया था, जहां इस खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। लेकिन अभी वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है।
तेज गेंदबाज उमरान मलिक रील्स के मामले में माहिर हो गए हैं
*तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने शेयर की है एक नई इंस्टाग्राम रील।
*अपनी नई इंस्टा रील में नदी किनारे जाते हुए दिख रहे हैं उमरान ।
*सफेद रंग की शर्ट और ब्लू रंग की जीन्स में दौड़ लगा रहा ये खिलाड़ी।
*उमरान की रील पर फैन्स ने किए हैं कई सारे कमेंट्स भी।
तेज गेंदबाज उमरान मलिक की नई रील
कुछ दिनों पहले अपनी जीप के साथ वीडियो किया था शेयर
हाल ही में हुआ है इंडिया ए टीम के लिए चयन
दूसरी ओर उमरान मलिक का हाल ही में इंडिया A के लिए चयन हुआ है, ये टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेलने उतरेगी।
ये है इंडिया ए टीम
प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत, उपेंद्र यादव, कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर , प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला