फैशन के नाम पर अपना मजाक उड़वा लिया ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने इस बार तो!
क्रिस गेल सोशल मीडिया पर फैन्स को देते हैं हर एक अपडेट।
अद्यतन - जनवरी 2, 2023 4:17 अपराह्न

क्रिस गेल को अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं पार्टी में ज्यादा देखे जाने लगा है, धीरे-धीरे इस खिलाड़ी की उम्र बढ़ती जा रही है और इसी कारण वो क्रिकेट से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन गेल पार्टी के साथ-साथ फैशन के मामले में भी इसी से कम नहीं हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है लेकिन अब की बार वो थोड़े अतरंगी नजर आ रहे हैं।
क्रिस गेल ने दिया था IPL टीमों को लेकर बहुत ज्ञान
जी हां, क्रिस गेल भले ही अब आईपीएल ना खेलते हो, लेकिन उसके बावजूद भी ये धाकड़ खिलाड़ी इस लीग से जुड़ा हुआ है। जहां इस बार मिनी ऑक्शन के दौरान गेल ने एक्सपर्ट की भूमिका निभाई थी और सभी 10 टीमों को लेकर अपनी राय रखी थी।
अरे! फैशन के नाम पर ये क्या कर लिया क्रिस गेल ने?
*क्रिस गेल सोशल मीडिया पर फैन्स को देते हैं हर एक अपडेट।
*इस कड़ी में उन्होंने कुछ तस्वीर की हैं इंस्टाग्राम पर शेयर ।
*तस्वीरों में गेल का नजर आ रहा है पूरी तरह से अलग रूप।
*कुछ अलग तरह के कपड़े पहने हुए हैं यूनिवर्स बॉस ने इस बार।
क्रिस गेल नजर आए इस बार एक अलग रूप में
पार्टी करना शौक बन गया है गेल का तो अब
आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट कब खेला था?
क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज टीम से आखिरी टी-20 मैच साल 2021 में खेला था और आखिरी वनडे मैच उन्होंने साल 2019 में खेला था और गेल साल 2014 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।