नए साल के मौके पर वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार के बाद निराश Virat Kohli की वीडियो हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

नए साल के मौके पर वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार के बाद निराश Virat Kohli की वीडियो हुई वायरल

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया था। 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

साल 2023 भारत के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में दबदबे के लिए जाना जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में लगातार 10 मुकाबले जीत हासिल कर, फाइनल में जगह बनाई थी।

हालांकि, फाइनल मैच में भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में, एक बार फिर भारत का आईसीसी ट्राॅफी जीतने का सपना टूट गया।

साथ ही इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी काफी निराश नजर आए थे। तो वहीं हिटमैन रोहित की आंखे तो नम तक हो गई थी।

दूसरी ओर, फाइनल मैच में हार के बाद विराट कोहली काफी निराश नजर आए थे। तो वहीं अब कोहली की निराशा की एक वीडियो नए साल के मौके पर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोहली अपनी कैप से स्टंम्स बेल्स को गिराते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें विराट कोहली की सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे कोहली

तो वहीं आपको आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो कोहली ने 11 पारियों में 95.62 की औसत व 90.3 के स्ट्राइक रेट से कुल 765 रन बनाए थे। कोहली के बल्ले से इस दौरान तीन शतक भी निकले थे। साथ ही इस जबर प्रदर्शन के लिए किंग कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: Lucknow Super Giants ने सहायक कोच Vijay Dahiya से तोड़ा नाता

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?