मुंबई इंडियंस के टीम में हुई इस धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री, लेकिन..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस के टीम में हुई इस धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री, लेकिन…..

दिल्ली के खिलाफ पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के बिना उतरना होगा मैदान में।

SuryKumar Yadav (Photo Source: Instagram)
SuryKumar Yadav (Photo Source: Instagram)

आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका लगा था, जब उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारत के लिए मैच खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। सूर्या को उनके अंगूठे में चोट लगी थी जिस वजह से उन्हें कई हफ्तों तक मैदान से दूर रहना पड़ा था। हालांकि इस बीच मुंबई इंडियंस की टीम और उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है।

दरअसल चोट लगने के बाद सूर्य कुमार यादव एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और साथ ही में पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। सूर्या को अब एनसीए से पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया जिसके बाद अब वो मुंबई इंडियंस की टीम के साथ उनके होटल में जुड़ चुके हैं। इस खबर की पुष्टि मुंबई इंडियंस और सूर्य कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

यहां देखिए सूर्यकुमार यादव का वो इंस्टग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सूर्यकुमार यादव के टीम से जुड़ने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन लिखा, ‘एकच वादा। बोला रे पलटन।’ फैंस को उनका ये वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है।

इस सीजन भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे सूर्या

इस बीच 31 साल के सूर्या को टीम के अभ्यास सत्र में जुड़ने से पहले तीन दिन के क्वारंटाइन से गुजरना पड़ेगा। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेल रही है।

बता दें कि मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था उसमें से एक नाम सूर्यकुमार यादव का भी था। 2019 के बाद से सूर्यकुमार यादव ने लगातार फ्रेंचाइजी के लिए अच्‍छा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव अब तक 115 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 29.26 की औसत से 2341 रन बनाए हैं। इसमें 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्या की कोशिश आगामी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने की होगी।

close whatsapp