AUS vs PAK: उस्मा मीर ने छोड़ा David Warner का महत्वपूर्ण कैच, पाकिस्तान को कितना भारी पड़ेगा ये तो समय ही बताएगा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: उस्मा मीर ने छोड़ा David Warner का महत्वपूर्ण कैच, पाकिस्तान को कितना भारी पड़ेगा ये तो समय ही बताएगा 

पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Australia vs Pakistan (Image Credit- Twitter)
Australia vs Pakistan (Image Credit- Twitter)

AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 18वां मैच आज 20 अक्टूबर शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलियाई पारी के 5वें ओवर में सफलता मिल सकती थी, लेकिन मिड ऑन पर खड़े उस्मा मीर ने डेविड वाॅर्नर का एक आसान कैच छोड़ दिया है। बता दें कि शाहीन अफरीदी द्वारा इस ओवर की तीसरी गेंद को काफी शाॅर्ट फेंका था, जिसे वाॅर्नर समझ नहीं पाए और गेंद बल्ले से किनारा लेकर हवा में चली गई।

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उस्मा मीर इस कैच को पूरा नहीं कर पाए। वाॅर्नर इस समय 10 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, और अब इस ड्राॅप कैच से पाकिस्तान को डेविड वाॅर्नर कितना नुकसान पहुंचाते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 6 ओवर बाद बिना कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 17* और मिचेल मार्श 15* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया– मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, उस्मा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद नवाज

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या! इंजेक्शन लेकर होंगे फिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?