Usman Khawaja ने खिलाड़ियों के बल्लों पर धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने के लिए ICC की आलोचना की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Usman Khawaja ने खिलाड़ियों के बल्लों पर धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने के लिए ICC की आलोचना की

उस्मान को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपने जूतों और बल्ले पर जैतून की शाखा वाला काला कबूतर रखने से मना कर दिया गया।

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)
Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की उसके दोहरे व्यवहार की कड़ी आलोचना की है। गौरतलब है कि ख्वाजा को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे बाॅक्सिंग डे टेस्ट में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने गाजा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जूतों और बल्ले पर जैतून की शाखा के साथ एक काले कबूतर को रखने की अनुमति नहीं दी है।

तो वहीं आपको बता दें कि आईसीसी किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर किसी भी तरह से राजनीतिक, धार्मिक या जातीय संदेश प्रदर्शित करने की अनुमित नहीं देती है। दूसरी ओर ख्वाजा और एपेक्स क्रिकेट बाॅडी के बीच इस समय तनातनी चल रही है, और ख्वाजा का कहना है कि वह अपने अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे क्योंकि सभी की जान समान हैं, और स्वतंत्रता एक मानवधिकार है।

उस्मान ख्वाजा ने की ICC की आलोचना

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी की कड़ी आलोचना करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा सभी को मैरी क्रिसमस, कभी-कभी सिर्फ आप हंस सकते हैं।

बता दें कि ख्वाजा द्वारा शेयर इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के बल्ले पर धार्मिक क्रॉस का चिह्न है, और उनके साथी मार्नस लाबुशेन के बल्ले पर चील और बाइबिल की आयत है और दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी केशव महाराज के बल्ले पर ‘ओम’ का चिह्न है।

देखें उस्मान ख्वाजा द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

ये भी पढ़ें:- SA v IND: “टीम ने कभी भी फुल-लेंथ टेस्ट सीरीज नहीं खेली है”- दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने को लेकर संजय बांगर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?