जानिये आखिर क्यों उस्मान ख्वाजा ने बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर से अपना अनुबंध किया खत्म
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 2011 में सिडनी थंडर के साथ जुड़े थे।
अद्यतन - Feb 25, 2022 6:46 pm

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बिग बैश लीग (BBL) की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर से नाता तोड़ लिया है। बिग बैश लीग का आयोजन 2011 में हुआ था उस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। एक लम्बे समय अंतराल के बाद अब ख्वाजा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए सिडनी थंडर से अनुबंध खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने इस फैसले को करियर का सबसे कठिन फैसला बताया।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिडनी थंडर की तरफ से कुल 59 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 1818 रन बनाये हैं। ख्वाजा फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बल्लेबाज हैं। ख्वाजा के अनुसार बतौर क्रिकेटर यह उनके लिए सबसे कठिन फैसला है। हाल ही में उनकी पत्नी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।
“मेरे दिल का हमेशा बड़ा हिस्सा रहेगी सिडनी थंडर”- उस्मान ख्वाजा
उस्मान ख्वाजा ने कहा, “मैंने जो निर्णय लिया है। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता। एक क्रिकेटर के रूप में मैंने यह सबसे कठिन फैसला किया है क्योंकि सिडनी थंडर, खिलाड़ी, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और क्लब के समर्थक मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं पारिवारिक कारणों से जा रहा हूं जो लोग मुझे जानते हैं वह समझते हैं मेरे दिल का बड़ा हिस्सा हमेशा थंडर के साथ रहेगा।”
उन्होंने कहा “मैं नहीं चाहता कि लोग सोचें कि मैंने फ्रेंचाइजी के साथ सम्बन्ध तोड़ लिए हैं। मैं हमेशा क्लब, खिलाड़ियों और पूरे संगठन की परवाह करूंगा। मैंने शुरू से ही थंडर को आकार देने में मदद की है। कई मायनों में सिडनी थंडर मेरे लिए एक बच्चे की तरह है जिसे मैंने बढ़ते और विकसित होते देखा है।”
ख्वाजा ने हाल ही में एशेज 2021-22 में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी के खेल में दोहरा शतक बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में फिर से प्रवेश किया था और अब वह पाकिस्तान दौरे का भी हिस्सा हैं। कंगारू टीम पाकिस्तान के खिलाफ 4 मार्च से तीन टेस्ट, तीन वनडे और एकमात्र टी-20 मुकाबला खेलेगी।