'उस टाइम मैं आइस बाथ ले रहा था' पत्रकार द्वारा कोहली को लेकर सवाल करने पर सिराज ने दिया मजेदार जबाव  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उस टाइम मैं आइस बाथ ले रहा था’ पत्रकार द्वारा कोहली को लेकर सवाल करने पर सिराज ने दिया मजेदार जबाव 

विराट कोहली दूसरी पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।

India vs Bangladesh 2nd Test Match (Image Credit- Twitter)
India vs Bangladesh 2nd Test Match (Image Credit- Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर काफी ड्रामा देखने को मिला। बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर को जल्दी वापिस भेज कर मैच को रोमांचक बना दिया था।

हालांकि रन मशीन विराट कोहली जब जल्दी मैदान पर बल्लेबाजी करने आए तो स्पिन गेंदबाजों को काफी संभल कर खेल रहे थे, इसके बाद वे जब 22 गेंदे खेलकर 1 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो विराट मेहदी हसन मिराज की एक गेंद पर शाॅट लेग पर मोमिनुल हक को कैच दे बैठे।

विराट और तैजुल इस्लाम के बीच हो गई थी तूतू-मैंमैं

विराट कोहली के आउट होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, खासकर तैजुल इस्लाम, विराट के चेहरे पर आउट होने का मलाल साफ झलक रहा है। इसी बीच विराट कोहली और तैजुल इस्लाम में आइ काॅन्टैक्ट होता है और इसके बाद विराट कोहली उन्हें कुछ कहते हुए नजर आते हैं।

बता दें कि मैदान पर वास्तव क्या हुआ इसे कैमरा रिकाॅर्ड नहीं कर पाए, लेकिन विराट कोहली बांग्लादेशी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम की हरकत से काफी नाराज थे। इसके बाद अंपायर और शाकिब अल हसन ने आकर मामला शांत करवाया।

इसी मसले को लेकर जब दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खत्म होने के बाद आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में पत्रकार ने मोहम्मद सिराज से इस घटना के बारे में पूछा। इस सवाल का मजेदार जबाव देते हुए सिराज ने कहा, सच कहूं तो उस टाइम मैं आइस बाथ ले रहा था। मैं कसम खाता हूं मुझे नहीं पता क्या हुआ था उस टाइम।

देखें वीडियो

बता दें मैच के तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत को जीत के लिए 100 रनों की आवश्यकता थी, जो भारत ने आज 25 दिसंबर को दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की है।

close whatsapp