चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में वरुण चक्रवर्ती का कमाल, पंजा खोल रिकॉर्ड्सबुक में दर्ज किया अपने नाम

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में वरुण चक्रवर्ती का बड़ा कमाल, पंजा खोल रिकॉर्ड्सबुक में दर्ज किया अपने नाम

वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए।

Varun Chakaravarthy (Photo Source: X)
Varun Chakaravarthy (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज राउंड के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात देकर भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका वरुण चक्रवर्ती ने निभाई, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पांच विकेट-हॉल अपने नाम किया। उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। बता दें, वरुण टूर्नामेंट के इतिहास में डेब्यू मैच में पांच-विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा जोश हेजलवुड (2017) और मोहम्मद शमी (2025) कर चुके हैं।

वरुण ने विल यंग (22), ग्लेन फिलिप्स (12), माइकल ब्रेसवेल (2), मैट हेनरी (2), और मिचेल सैंटनर (28) जैसे कीवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। स्पिनर का ऐसा शानदार प्रदर्शन देख भारतीय मैनेजमेंट अब शायद ही उन्हें नॉकआउट मुकाबलों के प्लेइंग 11 से बाहर रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर वरुण ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया और साथ ही कुछ रिकॉर्ड्सबुक में भी अपना नाम दर्ज कर लिया है।

वरुण चक्रवर्ती ने इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया-

चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 5/36 – रवींद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2013
    5/40 – वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
    5/53 – मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

  • 6/52 जोश हेजलवुड बनाम न्यूजीलैंड, एजबेस्टन 2017
    5/42 वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2025
    5/53 मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 34 वर्ष 170 दिन – मोहम्मद शमी (5/53) बनाम बांग्लादेश, दुबई, 2025
    33 वर्ष 185 दिन – वरुण चक्रवर्ती (5/42) बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
    33 वर्ष 78 दिन – मैट हेनरी (5/42) बनाम भारत, दुबई, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट-हॉल लेने वाले स्पिनर

  • 5/11 – शाहिद अफरीदी बनाम केन्या, बर्मिंघम, 2004
    5/36 – रवींद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2013
    5/42 – वरुण चक्रवर्ती बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025

close whatsapp