हार्दिक की जगह लेने के लिए वेंकटेश अय्यर कर रहे हैं कड़ी मेहनत, खुद ने पोस्ट की नई स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक की जगह लेने के लिए वेंकटेश अय्यर कर रहे हैं कड़ी मेहनत, खुद ने पोस्ट की नई स्टोरी

वेंकटेश अय्यर भी रहने लगे हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।

Venkatesh Iyer And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Venkatesh Iyer And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

वेंकटेश अय्यर की टीम इंडिया में एंट्री बतौर ऑलराउंडर हुई थी, जहां उनको हार्दिक पांड्या की जगह मौका मिला था। लेकिन ये खिलाड़ी लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाया और फिर बाहर हो गया। वहीं अब अय्यर दिन-रात टीम में इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आए दिन इससे जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

हार्दिक ने खत्म कर दी वेंकटेश अय्यर की जगह

एक समय ऐसा आया था जब हार्दिक पांड्या चोट के बाद अपने पुराने अंदाज में नहीं खेल पा रहे थे, जिसके बाद उनके खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके बाद टीम में वेंकटेश अय्यर की एंट्री हुई, लेकिन फिर से हार्दिक ने टीम इंडिया में वापसी कर ली और बस उसकी के बाद से अय्यर भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर ने क्या ये इंस्टा स्टोरी हार्दिक के लिए लगाई है?

*वेंकटेश अय्यर भी रहने लगे हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
*हाल ही में अय्यर ने लगाई थी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर।
*ऑलराउंडर खिलाड़ी इस तस्वीर में GYM में मेहनत कर रहा था।
*आगामी घरेलू सत्र की तैयारी करने में लगे हैं हुए अय्यर इन दिनों।

हाल ही में वेंकटेश अय्यर ने लगाई थी ये इंस्टाग्राम स्टोरी

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

ये ऑलराउंडर भी रहता है पूरे स्वैग में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

टीम इंडिया के लिए कितने मैच खेले हैं अय्यर ने?

वेंकटेश अय्यर का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जो IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में आए थे। कुछ ही मैचों में अय्यर ने KKR से खेलते हुए ऐसा कारनामा किया की उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई। वहीं अय्यर ने साल 2021 में टी-20 और साल 2022 में वनडे डेब्यू किया था और वो 2 वनडे मैचों के साथ-साथ 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वहीं ये खिलाड़ी अपना घरेलू क्रिकेट मध्यप्रदेश से खेलता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp