विराट को फिटनेस के मामले में टक्कर देने के लिए, टीम इंडिया में वापसी करने जा रहा है धाकड़ ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट को फिटनेस के मामले में टक्कर देने के लिए, टीम इंडिया में वापसी करने जा रहा है धाकड़ ऑलराउंडर

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस भी है काफी अहम।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज के समय में टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी फिटनेस के मामले में टॉप पर चल रहा है, दूसरी ओर भारतीय टीम में फिटनेस से जुड़ा बदलाव लाने के पीछे विराट कोहली का बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन अब कोहली को भी कोई टक्कर देने भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर वापसी करने जा रहा है और उस खिलाड़ी की फिटनेस धीरे-धीरे कमाल की होती जा रही है।

आज भी YO-YO टेस्ट में टीम इंडिया से टॉप कर करते हैं विराट

एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया का कैंप लगा है, जहां सभी खिलाड़ियों का YO-YO टेस्ट भी हुआ था। इस टेस्ट के बाद की एक तस्वीर कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी, साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट का स्कोर भी लिखा था। वहीं अब खबर आई है कि इस टेस्ट को कप्तान रोहित शर्मा ने भी पास कर लिया और वो एशिया कप खेलने के लिए तैयार हैं।

टीम इंडिया में आया विराट से ज्यादा फिट खिलाड़ी!

*टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस भी है काफी अहम।
*इसी कड़ी में वेंकटेश अय्यर भी हो रहे हैं हर दिन के साथ फिट।
*हाल ही में अय्यर ने GYM की एक तस्वीर लगाई थी इंस्टा स्टोरी पर।
*अय्यर की बॉडी पहले से ज्यादा फिट आ रही है नजर।

ऑलराउंडर टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले दिखाता अपनी बॉडी

लंबे समय बाद हो रही है इस खिलाड़ी की टीम में वापसी

IPL के जरिए वेंकटेश अय्यर की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, अय्यर ने इस लीग में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया था और फिर उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया था। लेकिन हार्दिक की वापसी इस खिलाड़ी के लिए काल बन गई और अय्यर भारतीय टीम से बाहर हो गए। इस बीच वेंकटेश की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, जहां 19वें एशियन गेम्स के लिए अय्यर को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है।

सोशल मीडिया पर भी स्टाइलिश अंदाज दिखाता रहता है ऑलराउंडर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venky_iyer)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?