रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनते ही स्मृति मंधाना ने भरी हुंकार कहा- 'इस साल RCB के लिए ट्रॉफी..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनते ही स्मृति मंधाना ने भरी हुंकार कहा- ‘इस साल RCB के लिए ट्रॉफी…..

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रूपए में खरीदा है।

Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

इस वक्त महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। इस ऑक्शन में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने अब तक स्मृति मंधाना, रेणुका सिंह, एलिस पैरी जैसे बड़े नामों पर मुहर लगाई है। हालांकि इनमें से सबसे बड़ा नाम स्मृति मंधाना था।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही फ्रेंचाइजी ने मंधाना को खरीदने के लिए जोर लगाया। लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ में स्मृति को अपनी टीम में शामिल किया। बैंगलोर में शामिल होने के बाद स्मृति भी काफी खुश नजर आई। इस बीच उन्होंने RCB में शामिल होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

यह हमारे लिए बहुत बड़ा क्षण है- स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ की रकम पर खरीदा है। इस बीच सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और  साथी खिलाड़ियों के साथ खुशियां मनाते हुए नजर आ रही है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनने के बाद स्मृति मंधाना ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा-,

‘मैं हमेशा की पुरूषों की नीलामी देखती थी, इस तरह की नीलामी होना हमारे लिए बड़ी बात है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास बड़ी लीगेसी है और फ्रेंचाइजी ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग स्थापित की है। इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, और हम कप जीतने की कोशिश करेंगे।’

हम अच्छे खिलाड़ी पाकर खुश हैं- माइक हेसन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑक्शन से ही महिला प्रीमियर लीग 2023 जीतने की तैयारी कर ली है। फ्रेंचाइजी ने बड़े और शानदार महिला खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने अब तक स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, जैसे बड़े नाम को अपने खेमे में शामिल किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बोर्ड ऑफ क्रिकेट माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा- ‘मंधाना और पेरी को हर कोई जानता है, हम उन लोगों के लिए काफी प्रतिबद्ध थे जिन्हें हम पाना चाहते थे। हम ऐसे गुणवत्तपूर्ण खिलाड़ी पाकर बहुत खुश हैं। मंधाना, पेरी, डिवाइन को शामिल करना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

close whatsapp