भारत के आयरलैंड दौरे के डिजिटल अधिकार को वायकॉम18 ने किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के आयरलैंड दौरे के डिजिटल अधिकार को वायकॉम18 ने किया अपने नाम

भारत के आयरलैंड दौरे के मुकाबले स्पोर्ट्स18-1, स्पोर्ट्स18-1HD और स्पोर्ट्स18 खेल पर भी प्रसारित किए जाएंगे।

IND VS IRE (Pic Source-Twitter)
IND VS IRE (Pic Source-Twitter)

18 अगस्त से आयरलैंड और भारत के बीच तीन मुकाबले की टी-20 सीरीज खेली जानी है। तमाम लोग इस शानदार टी-20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ भारत के आयरलैंड दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

इस दौरे के मुकाबलों के डिजिटल अधिकार को वायकॉम18 ने अपने नाम किया है और तीनों ही टी-20 मुकाबले जिओसिनेमा में लाइवस्ट्रीम किए जाएंगे। यही नहीं इस दौरे के मुकाबले स्पोर्ट्स18-1, स्पोर्ट्स18-1HD और स्पोर्ट्स18 खेल पर भी प्रसारित किए जाएंगे।

इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे में है और इस समय वो मेजबान के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस दौरे के मुकाबले भी जिओसिनेमा में ही लाइवस्ट्रीम किए गए हैं और कई लोगों ने इसका काफी अच्छी तरह से लुफ्त उठाया है। दो मुकाबले की टेस्ट सीरीज की Viewership जिओसिनेमा में 2.2 मिलियन थी।

वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स हेड ऑफ स्ट्रैटजी, पार्टनरशिप एंड एक्विजिशन, हर्श श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘कई दर्शक अपने पसंदीदा खेल का लुफ्त उठाना चाहते हैं और हम लोग यह देखकर काफी खुश है कि कई लोग हमारी वजह से भारतीय टीम के मुकाबलों को आराम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख पा रहे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी लुफ्त वो अच्छी तरह से उठा रहे हैं।’

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी काफी मजेदार होने वाली है: हर्श श्रीवास्तव

उन्होंने आगे कहा कि, ‘तमाम लोग भारत के आयरलैंड दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हो रही है। हमें पूरा भरोसा है कि यह सीरीज भी काफी शानदार होगी।’

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा टी-20 मैच 20 अगस्त को होगा। तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा।

close whatsapp