'यह लैंगिक समानता की जीत है' WPL के पहले मैच के शुरू होने से पहले बोले सचिन तेंदुलकर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह लैंगिक समानता की जीत है’ WPL के पहले मैच के शुरू होने से पहले बोले सचिन तेंदुलकर 

महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।

WPL 2023 (Image Credit- Twitter)
WPL 2023 (Image Credit- Twitter)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला प्रीमियर लीग पर अपने विचार, फैंस के साथ साझा किए हैं।

बता दें कि आज 4 मार्च से WPL शुरू हो चुका है और पहला मैच हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस वूमेन और बेथ मूनी की गुजरात जायंट्स वूमेन के बीच मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग के माध्यम से भारत के साथ-साथ क्रिकेट विश्व जगत में भी नए आयाम लिखने जा रहा है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट को लैंगिग समानता से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

तेंदुलकर ने WPL को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि आज सचिन तेंदुलकर ने महिला प्रीमियर लीग के मैच शुरू होने से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा-

महिला प्रीमियर लीग शुरू हो चुका है। हमें याद रखना है कि हर बाउंड्री को तोड़कर एक सिक्स उस बाउंड्री के बाहर मारा जाए और हर विकेट लेना लैंगिक समानता की जीत होगी। आइए उन महिलाओं को शुभमकानाएं देते हैं जो अपनी कहानी खुद बनाने जा रही है। इसके बाद WPL के लिए सचिन ने बीसीसीआई को धन्यवाद भी कहा है।

तो वहीं आपको महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के बारे में बताएं तो इस बार कुल पांच टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। लीग में 4 मार्च से 21 मार्च के बीच कुल 21 मैच खेले जाएंगे। दूसरी तरफ पाॅइंट टेबल में टाॅप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी तो दूसरी और तीसरे नंबर की टीमों के बीच क्वालिफायर खेला जाएगा।

close whatsapp