VIDEO: धोनी-धोनी के शोर से गूंजा चेपॉक स्टेडियम.. तो आंंद्रे Andre Russell की हालत हो गई खराब, बंद करने पड़ गए कान

VIDEO: धोनी-धोनी के शोर से गूंजा चेपॉक स्टेडियम.. तो आंंद्रे रसेल की हालत हो गई खराब, बंद करने पड़ गए कान

चेपॉक में धोनी के नाम का शोर इतना ज्यादा था कि KKR के खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अपने कान बंद करने पड़ गए थे। 

MS Dhoni & Andre Russell (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni & Andre Russell (Photo Source: X/Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए पिछले मैच में जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे थे, तो दर्शक खुशी के मारे पागल हो गए थे। फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी चिल्लाने लगे थे, शोर इतना ज्यादा था कि आंद्रे रसेल (Andre Russell) जो मैदान में फील्डिंग कर रहे थे उन्हें अपने कान बंद करने पड़ गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चेपॉक स्टेडियम में MS Dhoni को देख पागल हो गए थे फैंस

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। धोनी जब क्रीज पर आए थे, तब टीम को जीत के लिए मात्र 3 रनों की जरूरत थी। धोनी को मैदान में आता देख चेपॉक के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।

चेपॉक में इस सीजन खेले गए पहले दो मैचों में धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, जिसके चलते यह पल फैंस के लिए और खास था। धोनी को देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था, और पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के शोर से गूंज गया था। धोनी के नाम का शोर इतना ज्यादा था कि KKR के खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) को अपने कान बंद करने पड़ गए थे।

यहां देखें Andre Russell का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत होमग्राउंड चेपॉक में दो शानदार जीत के साथ की थी। लेकिन फिर टीम को घर के बाहर अगले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए पिछले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज कर टीम ने शानदार वापसी की है।

CSK पॉइंट्स टेबल में 5 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स अगला मुकाबला 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

close whatsapp