VIDEO: सरफराज खान की पारी के दौरान बार्मी आर्मी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'कल हो ना हो' से फैंस को किया मंत्रमुग्ध - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: सरफराज खान की पारी के दौरान बार्मी आर्मी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘कल हो ना हो’ से फैंस को किया मंत्रमुग्ध

बार्मी आर्मी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने "कल हो ना हो" को बजाया

Sarfaraz Khan and Barmy Army
Sarfaraz Khan and Barmy Army

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतकीय पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया। उन्हें अपने डेब्यू के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ा, लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें ज्यादा वक्त तक बाहर रखना मुश्किल था।

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के शतक के अलावा सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की पारी आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं जब सरफराज खान (Sarfaraz Khan) क्रीज पर मौजूद थे, तो इंग्लिश क्रिकेट टीम को अपने जोशीले समर्थन के लिए जानी जाने वाली बार्मी आर्मी ने कुछ ऐसा किया कि पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, बार्मी आर्मी के सदस्यों में से एक ने बॉलीवुड के मशहूर गाने “कल हो ना हो” को बजाया। एक यूजर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यहां देखें वो वायरल वीडियो

आपको बता दें कि बार्मी आर्मी ने कथित तौर पर बीसीसीआई सचिव जय शाह से संगीत बजाने के लिए अनुमति ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मैच के दौरान म्यूजिक प्ले करने के लिए मांग की थी।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 196 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 131 रनों की पारी खेली। वहीं रवींद्र जडेजा की पारी 112 रनों पर समाप्त हुई, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा डेब्यूटेंट सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 62 और 46 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

 

close whatsapp