VIDEO: बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने पकड़ा जबरदस्त कैच, हैरान रह गए स्टीव स्मिथ.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने पकड़ा जबरदस्त कैच, हैरान रह गए स्टीव स्मिथ….

स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए 101 रन बनाए।

Rohit Sharma & Steve Smith (Photo Source: X)
Rohit Sharma & Steve Smith (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के चलते धूल गया था, मात्र 13.2 ओवरों का खेल हो पाया था। दूसरे दिन दोनों ही टीमें खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हुई नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतक ठोका। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट-हॉल लिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टीव स्मिथ का शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विकेट के बाद स्मिथ निराश जरूर हुए, लेकिन गाबा के फैंस ने उनके सम्मान में खड़े होकर बल्लेबाज का दिन बना दिया।

इस तरह आउट हुए स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 83वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। ओवर की पहली तीन गेंदों में तीन रन आए थे। फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर स्टीव स्मिथ रन नहीं ले पाए। छठी गेंद पर स्मिथ ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट स्लिप पर तैनात रोहित शर्मा ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा।

स्टीव स्मिथ 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे। इस विकेट से बुमराह ने ट्रैविस हेड और स्मिथ के बीच की 241 रनों की साझेदारी को भी तोड़ा।

यहां देखें स्टीव स्मिथ के आउट होने का वीडियो-

स्टीव स्मिथ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली। लेकिन वहां वह कुछ खास कामल नहीं दिखा पाए, जिसके बाद वह भारत के खिलाफ सीरीज में नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

पर्थ और एडिलेड टेस्ट दोनों में ही स्मिथ एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन गाबा में पिच पर समय और दूसरी छोर से ट्रैविस हेड की सहायता से उन्होंने अपना 33वां टेस्ट शतक ठोका। यह भारत के खिलाफ बल्लेबाज का 10वां टेस्ट शतक भी है।

close whatsapp