Cycle चलाकर दिल्ली से रांची पहुंचा ये क्रेजी फैन, MS Dhoni से मिलने के लिए तड़प रहा है
Gᴀuʀᴀv Kumar नाम का एक फैन पहुंचा है Dhoni से मिलने के लिए रांची।
अद्यतन - सितम्बर 28, 2024 1:42 अपराह्न

समय-समय पर MS Dhoni से मिलने के लिए उनके फैन रांची पहुंच जाते हैं, जहां ये फैन कई-कई दिनों तक माही का इंतजार करते हैं उनके फार्म हाउस के बाहर। अब ये एक काम फिर से एक फैन ने कर दिया है, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही ये फैन काफी ज्यादा लंबा सफर तय कर के रांची पहुंचा और इसे देखने के लिए अब धोनी के घर के बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी है।
हाल ही में रांची लौटे हैं Dhoni
Dhoni अब पूरे साल में IPL के दौरान ही मैदान पर नजर आते हैं, ऐसे में उनके पास काफी खाली समय है। वहीं इस खाली समय में वो विदेश घूमने चलाते जाते हैं मौका मिलते ही, ऐसा ही कुछ उन्होंने बार भी किया था। जहां काफी समय से धोनी USA में थे और हाल ही में वो छुट्टियां मनाकर रांची लौटे हैं। वैसे धोनी अगले साल यानी की IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं इसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है।
पागलपन की हर हद को पार कर दिया Dhoni के इस फैन
*Gᴀuʀᴀv Kumar नाम का एक फैन पहुंचा है Dhoni से मिलने के लिए रांची।
*दिल्ली से रांची Cycle चलाकर धोनी से मिलने उनके फार्म हाउस पहुंचा है ये फैन।
*वहीं माही ने इस फैन को देख लिया है, लेकिन नहीं की अभी तक मुलाकात।
*कई दिनों से फार्म हाउस के बाहर धोनी से मिलने का इंतजार कर रहा ये फैन।
Dhoni का ये क्रेजी फैन क्या बोल रहा है?
इस फैन से मिलने के लिए गाड़ी नहीं रोकी माही ने
एक वीडियो और वायरल हुआ था धोनी का
वहीं रांची से धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जो उनके फार्म हाउस का था और ये वीडियो भी इसी फैन ने बनाया था। इस वायरल वीडियो में माही अपने फार्म हाउस के अंदर बुलेट चालते हुए स्पॉट हुए थे, इस दौरान वो एक राउंड लगाकर वापस लौट गए थे। समय-समय पर धोनी अपनी अलग-अलग कार या बाइक लेकर रांची घूमने निकल जाते हैं और इस दौरान वो कभी-कभी लोकल लोगों से पता भी पूछने लग जाते हैं।