फूट-फूटकर रोने लगे थे Fakhar Zaman, खुद ICC ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का Viral Video - क्रिकट्रैकर हिंदी

फूट-फूटकर रोने लगे थे Fakhar Zaman, खुद ICC ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का Viral Video

ICC ने इंस्टा पर पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम की रील शेयर की।

Fakhar Zaman (Image Credit- Instagram)
Fakhar Zaman (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025  के आगाज के साथ ही पाकिस्तान टीम को झटका लगा था, जहां पहले ही मैच में Fakhar Zaman चोटिल हो गए थे। जिसके बाद ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया है, इस बीच ICC ने बल्लेबाज का ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

कब चोट लगी थी Fakhar Zaman को?

पाकिस्तान टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें पाक टीम को हार का सामना भी करना पड़ा था। वहीं इस दौरान फील्डिंग करते हुए Fakhar Zaman के पीठ के नीचले हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद वो काफी ज्यादा परेशानी में नजर आए थे और फिर मैदान छोड़कर चले गए थे।

Fakhar Zaman का ये वीडियो देख रोना आ जाएगा आपको

*ICC ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम की रील वीडियो शेयर की।
*इस रील में Fakhar Zaman काफी निराश होकर ड्रेसिंग रूम के अंदर जा रहे थे।
*अंदर जाने के बाद ये बल्लेबाज फूट-फूटकर रोने लगा था, काफी इमोशनल पल था।
*जिसके बाद शाहीन शाह अफरीदी Fakhar के पास बैठे हुए नजर आ रहे थे।

हद से ज्यादा इमोशनल हो गए थे Fakhar Zaman

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बल्लेबाज ने खुद भी शेयर किया था एक पोस्ट

Fakhar Zaman पाक टीम के लिए प्रमुख बल्लेबाज थे इस टूर्नामेंट में, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं Fakhar ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें शामिल थी। जिसके कैप्शन में बल्लेबाज ने लिखा था-सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर का सम्मान और सपना है, मुझे गर्व के साथ कई बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। दुर्भाग्य से मैं अब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूं, लेकिन निश्चित रूप से अल्लाह सबसे अच्छा योजनाकार है। अवसर के लिए आभारी हूं, मैं घर से अपनी टीम की जर्सी में हमारे लड़कों का समर्थन करूंगा।

ये पोस्ट हुआ था फैन्स के बीच काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fakhar Zaman (@fakharzaman719)

close whatsapp